देवास जिला पत्रकारिता को मिला मायानगरी मुंबई में सम्मान

।अरविंद सिंह लोधी, गब्बर एस/जे/न्यूज़/एम पी पूंजापूरा से।देवास जिले के बागली निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण चौधरी पत्रकारिता जगत के आधार स्तंभ जो पत्रकारिता जगत से एक अरसे से जुड़े हुए हैं एक ऐसी शख्सियत जो किसी परिचय के मोहताज नहीं सरल सहज व्यक्तित्व के धनी प्रवीण चौधरी को मायानगरी मुंबई अटल स्मृति उद्यान सभागार । मुम्बई। प्रेस क्लब ऑफ जर्नलिस्ट (पंजीकृत) द्वारा अटल स्मृति उद्यान सभागार बोरीवली वेस्ट मुम्बई में 12 सितंबर 2026 को आयोजित चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में इस वर्ष का आनंद किशोर गुप्ता स्मृति सम्मान 2026 से नवाजा गया वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवी, पत्रकार एवं साहित्यकार प्रवीण चौधरी को प्रदान किया गया।यह सम्मान छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय आनंद किशोर गुप्ता की पावन स्मृति में प्रारंभ किया गया है।वहीं मध्यप्रदेश उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान सुनील योगी को दिया गया, कलमवीर सम्मान राजा अजमेरा, डी एल चौहान, अरविंद सिंह लोधी, वरिष्ठ पत्रकार संजय प्रेम जोशी इनको कलमवीर सम्मान से सम्मानित किया गया।समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सैय्यद खालिद कैश ने की, मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ सोमा घोष रहीं और आयोजन का सफल नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव शशि दीप ने किया।

अधिवेशन में देश भर से 21 राज्यों से 200 से अधिक पत्रकार, साहित्यकार समाज सेवी, क्रांतिकारी पत्रकार और शिक्षाविद शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ शंकर घनश्यामदास अड़ानी और प्रसिद्ध हास्य कलाकार अभिनेता गिरीश थापर उपस्थित रहे।अधिवक्ता प्रवीण चौधरी देवास जिले के एक प्रतिष्ठित विभूति हैं। एक अधिवक्ता के रूप में उन्होंने न्याय के क्षेत्र में एक पत्रकार साहित्यकार के रूप में समाज में जागरूकता फैलाने में और एक समाजसेवी के रूप में निस्वार्थ सेवा में उल्लेखनीय कार्य किया हे। उनके इसी बहुआयामी योगदान को देखते हुए सर्वसम्मति से उन्हें इस सम्मान के लिए चयनित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए डॉ कैस ने पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को दोहराया इस अवसर पर डॉ शंकर अदानी को राष्ट्र माणिक सम्मान, डॉ सुवी मनीष स्वामी को एशिया मोस्ट इन्फ्लुएंसियल वुमन अवॉर्ड, डॉ मंजू लंगोट को मणिकर्णिका अवॉर्ड सहित 100 से अधिक विभूतियों को राष्ट्र भूषण, साहित्य भूषण, भारत भूषण, उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान, प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड और कलमवीर जैसे राष्ट्रीय अलंकरणों से सम्मानित किया गया