दो साल से है ग्रामीणों को 8 किमी सड़क का इंतजार, जिला पंचायत सदस्य वार्ड तीन उपचुनाव को लेकर नाराज ग्रामीणों ने दिया ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा
नरेन्द्र राय रायसेन

*रायसेन। तहसील रायसेन के सालेरा के ग्रामीणों ने नाराज हो उनतीस सितंबर को होने जा रहे मेहगांव जिला पंचायत सदस्य उपचुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है। पूर्व सरपंच वर्षा देवी झलकन सिंह बैरागी, रामकिशन लोधी,हेमराज बैरागी जनपद सदस्य दीवान सिंह ठाकुर सुरेन्द्र गौतम आदि का कहना है कि *100 से ज्यादा ग्रामीणों ने कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा गया था।15 दिन में काम शुरू नहीं होने पर चक्काजाम और उप चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी भी दी गई थी।*दरअसल सांची जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सालेरा, मऊपथरई, सुंड हिम्मतगढ़, चांदना, मुंगावली सहित आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में देरी को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।ग्रामीणों ने 15 सितंबर को कलेक्टर रायसेन को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा दिया है। चेतावनी दी है कि 15 दिन में निर्माण शुरू नहीं हुआ तो चक्काजाम और चुनाव बहिष्कार किया जाएगा। ज्ञापन पर सरपंच सहित 100 से अधिक ग्रामीणों के हस्ताक्षर रहे।*2 साल पहले स्वीकृत हुई थी सड़क*….ग्रामीणों के अनुसार रायसेन-विदिशा रोड से सालेरा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 8.192 किमी सड़क 12 अप्रैल 2023 को स्वीकृत हुई थी। इसके निर्माण के लिए 188.56 लाख रुपए स्वीकृत बताए गए हैं। कार्य पैकेज क्रमांक MP29T043/MP2930 के अंतर्गत मेसर्स राय कंस्ट्रक्शन ठेकेदार को दिया गया है।बावजूद इसके दो साल से अधिक समय बीतने के बाद भी मौके पर काम शुरू नहीं हुआ है।

*गड्ढे, उखड़ा डामर, कीचड़ से हादसे का डर*….ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हैं, डामर उखड़ा हुआ है और बारिश के बाद कीचड़ से आवागमन मुश्किल हो गया है। वाहन चलाना दुर्घटना को न्योता देने जैसा है। परेशान ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के पांच वर्ष के रखरखाव के लिए 20.621 लाख रुपए का प्रावधान भी किया गया है। लेकिन सड़क ही नहीं बनी तो रखरखाव का सवाल ही नहीं। इससे योजना के क्रियान्वयन पर सवाल उठ रहे हैं।ग्रामीणों ने मौके पर ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का बैनर लगाकर विरोध दर्ज कराया है और जल्द से जल्द निर्माण शुरू कराने की मांग की है।