बसंती पंचमी पर होगा सेन समाज का सामूहिक विवाह, कपिल सेन बने अध्यक्ष

कसरावद । रिपोर्टर नवीन रायली अखिल भारतीय सेन समाज के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन बसंती पंचमी पर होगा। आयोजन को लेकर हुई बैठक में सर्वसहमति से समाज के युवा कपिल सेन को सामूहिक विवाह समिति का अध्यक्ष बनाया गया। गुरुवार को स्थानीय निजी गार्डन में सेन समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में धर्मशाला की ट्रस्टी एवं समाजजन शामिल हुए। बैठक में धर्मशाला के अब तक के आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही धर्मशाला के निर्माण को गति देने को लेकर विचार विमर्श किया गया। इसके पश्चात धार, बड़वानी एवं खरगोन जिले से आए समाज बंधुओं के साथ विचार विमर्श कर आगामी बसंती पंचमी पर समाज के सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने पर सहमति बनी।

सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष हेतु नगर के युवा समाजसेवी कपिल सेन को सर्व सहमति से अध्यक्ष बनाया गया। सेन की नियुक्ति पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया।दिलीप सेन देवनारायण सेन संजय सेन शंकर सेन हेमराज सेन नारायण सेन राकेश सेन अमर सेन चंदू सेन संतोष सेन सर सोहन सेन जगदीश सेन ओम प्रकाश सेन जितेंद्र सेन वकील सा मुकेश सेन ओमप्रकाश सेन धुलकोट, दिनेश सेन खरगोन,राजनाथ सेन लालू सेन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। संचालन जितेंद्र सेन कावड़िया द्वारा किया गया।