नमामी भारतम वंदे मातरम का किया सामुहिक गायन

रमाकांत मोरे ब्रह्मपुर जिले में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के मार्गदर्शन में सरस्वती शिशु मंदिर खामनी जिला ब्रह्मपुर में नमामि भारतम वंदे मातरम सामूहिक गायन कार्यक्रम दिनांक 25 सितंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे संपन्न हुआ जिसमें कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमती भावना पाटिल जिला पंचायत सदस्य ब्रह्मपुर कार्यक्रम के सत्यापन अतिथि श्रीमती वंदना पाटील प्रभारी प्राचार्य हायर सेकंडरी विद्यालय खामनी साक्षी अतिथि श्रीमान पंकेश जी पाटील उपसरपंच ग्राम पंचायत खामनी कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान हेमराज जी पाटीदार जिला प्रमुख ब्रह्मपुर अतिथि के रूप में श्रीमान प्रमोद जी मोतेकर भारतीय सेना सेवा निवृत्त सैनिक साथ ही श्रीमान ईश्वर जी पाटिल संयोजक महोदय की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ

जिसमें मुख्य वक्ता श्रीमान हेमराज जी पाटीदार व्दारा बताया गया कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं बल्कि भारत की आत्मा स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा और राष्ट्र चेतना का अमर स्रोत है 1875 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत भारत माता के प्रति समर्पण और गौरव की भावना को प्रकट करता है 1896 में इसे पहली बार सार्वजनिक मंच से गाया गया था और 1950 में भारतीय संविधान सभा ने इसके प्रथम दो छंदों को राष्ट्रीय गीत का दर्जा प्रदान किया था इस आयोजन की विशेषता यह है कि देशभर में सभी स्थानों पर वंदे मातरम के संपूर्ण छह छन्दों का सामूहिक गायन किया गया जो भारत की सांस्कृतिक एकता और अखंडता का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है कार्यक्रम में उपस्थित भैया बहन अभिभावक ग्रामीण जन समिति सदस्य प्रधानाचार्य एवं आचार्य दीदी परिवार उपस्थित रहा।