शासकीय गर्ल्स कॉलेज में धूमधाम से मना NSS का 57वां स्थापना दिवस: छात्राओं ने लिया सेवा का संकल्प, किया पौधरोपण

नरेन्द्र राय रायसेन रायसेन।शासकीय कन्या महाविद्यालय रायसेन में एनएसएस का 57वां स्थापना दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत कॉलेज में कई कार्यक्रम हुए।प्राचार्य डॉ. विनोद सेंगर के मार्गदर्शन और कार्यक्रम अधिकारी यक्लेश लोधी के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन और एनएसएस लक्ष्य गीत से हुई।इस मौके पर कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया गया। प्राचार्य, स्टाफ और स्वयंसेविकाओं ने फलदार और छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।प्राचार्य डॉ. सेंगर ने कहा- एनएसएस ही छात्रों में समाज सेवा, अनुशासन और देशभक्ति की भावना पैदा करता है। वहीं कार्यक्रम अधिकारी यक्लेश लोधी ने बताया कि अभियान के तहत स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष मुहिम चलाई जाएगी। छात्राओं ने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की शपथ भी ली।कार्यक्रम में चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता भी हुई। छात्राओं ने रंगोली के जरिए सामाजिक संदेश दिया।