प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जिला जेल का निरीक्षण

गुना सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में गुरूवार को जिला जेल, गुना हेतु गठित बोर्ड ऑफ विजिटर के अध्यक्ष प्रधान न्यायाधीश, जिला एवं सत्र न्यायालय, गुना अमिताभ मिश्र, सदस्य कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल, द्वारा जिला जेल, गुना का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जेल का भ्रमण कर परिरुद्ध बंदियों से विधिक सहायता के माध्यम से अधिवक्ता की उपलब्धता, उच्च न्यायालय में अपील की स्थिति, जेल में स्वास्थ्य, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान समस्त व्यवस्थायें ठीक पाईं गई तथा जेल की व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया गया।निरीक्षण के दौरान जिला एवं सत्र न्यायायल, गुना से कुमारी मधुलिका मुले, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती वंदना त्रिपाठी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारण, सर्वेश चतुर्वेदी, जिला विधिक सहायता अधिकारी, अतुल सिन्हा, जेल अधीक्षक, जिला जेल, गुना, जसवंत सिंह बांथम, उप जेल अधीक्षक, जिला जेल, गुना उपस्थित रहे।