चापोरा के बजरंग गणेश मंडल 2 के दर्शन से होती है संपचर्ण मनोकामनाएं

सुरज दहे बुरहानपुर :चापोरा के बजरंग गणेश मंडल-2 में भक्तों की होती है मनोकामना पूरी: बीते वर्ष 2 भक्तों की मुराद हुई पूरी, 1000 लोगों ने लिया महाप्रसादी का लाभ ग्राम चापोरा में गणेश उत्सव की धूम के बीच बजरंग गणेश मंडल-2 का अनोखा उत्सव सबसे ज्यादा चर्चा में है। मान्यता है कि इस मंडल में विराजे बप्पा के दर्शन से भक्तों की हर मनोकामना पुरी होती है। इस मंडल द्वारा 11 दिनों तक अलग-अलग दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें महिलाओं से जुड़े कार्यक्रम मुख्य रहे – जैसे भव्य रंगोली प्रतियोगिता, संगीत कुर्सी रेस, संगीत में कार्यक्रम, भजन कार्यक्रम और नाम की प्रतियोगिता। महिलाओं और बच्चियों ने इन सभी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंगोली में सामाजिक संदेश, तो कुर्सी रेस में हंसी-ठहोले का माहौल देखने को मिला। भजन संध्या में महिला मंडली ने पंडाल को भक्तिमय कर दिया।*दर्शन लाभ से होती है मनोकामना पूरी*मंडल के सदस्यों ने बताया कि बजरंग गणेश मंडल-2 के बप्पा बहुत चमत्कारी हैं।

बीते वर्ष दो भक्तजनों ने सच्चे मन से मन्नत मांगी थी। एक ने पुत्र प्राप्ति के के लिए। बप्पा की कृपा से उनकी की मनोकामना कुछ ही महीनों में पूरी हो गई।इस वर्ष गणेश स्थापना के उपलक्ष्य पर उस भक्तों ने अपना वादा निभाते हुए अपने मन स्वरूप चढ़ावा चढ़ाकर गणेश जी की विशेष पूजा-अर्चना की। भक्त ने बप्पा को नया मुकुट और वस्त्र अर्पित किए, इस घटना के बाद से मंडल के प्रति लोगों की आस्था और बढ़ गई है।*दसवें दिन 800 से1000 लोगों की महाप्रसादी*कार्यक्रम के दसवें दिन मंडल द्वारा महाप्रसाद का भव्य आयोजन किया गया। इसमें 800 से 1000 लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। महाप्रसाद ग्रहण करने के बाद सभी गणेश जी के भक्तों ने गणेश जी के जयकारा लगाया गणपति बप्पा मोरिया।