साधारण वार्षिक आमसभा संपन्न

सुरज दहे बुरहानपुर जिले के देडतलाई फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमि.और ताप्ती लक्ष्मी पशुपालक प्रोड्यूसर कंपनी की साधारण वार्षिक आम सभा संपन्न हुईं।देडतलाई फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी एवं ताप्ती लक्ष्मी पशुपालक प्रोड्यूसर कंपनी की साधारण वार्षिक आम सभा (AGM) का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान देडतलाई फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के बोर्ड निदेशक श्री राजेश भाऊलाल द्वारा कंपनी का वार्षिक लाभ-हानि पत्रक प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही उन्होंने कंपनी के आगामी वर्ष के बिजनेस प्लान और विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इसी क्रम में, ताप्ती लक्ष्मी पशुपालक प्रोड्यूसर कंपनी का वार्षिक प्रतिवेदन और लेखा-जोखा श्रीमती सुमन भूरेलाल द्वारा पढ़कर सुनाया गया। आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) खंडवा से उपस्थित कार्यक्रम विशेषज्ञ त्रिलोक गुप्ता और संदीप कुमार जी ने कंपनी से जुड़े रहने के फायदे ओर मार्केटिंग के बारे में बताया, पायोनिर कंपनी के कल्याण जी ने मक्का बीज के उच्चतम गुणवत्ता, अधिक उत्पादन के बारे में बताया ।कार्यक्रम के अंत में कंपनी के श्री राम यादव एवं श्री मयूर मालवीया ने उपस्थित सभी कृषक सदस्यों, पशुपालकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।