कसरावद एसडीएम ने राजस्व प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन और बाढ़ आपदा के संबंध में कर्मचारियों की बैठक ली बैठक में तहसीलदार, नायब तहसीलदार ,एवं समस्त पटवारी उपस्थित थे

।। रिपोर्टर नवीन रायली कसरावद अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी अनिल जैन ने 11 जून को राजस्व कार्यो के संबंध में न्यायालयीन प्रकरणों को समय-सीमा मैं निराकरण करने के निर्देश दिए बैठक में राजस्व प्रकरणों की समीक्षा, सीएम हेल्पलाइन एवं वर्षा काल में आकस्मिक बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए, बाढ़ आपदा प्रभावित ग्रामों में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है उन कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बरसात के दौरान अपने-अपने प्रभावित गांवों में वे उपस्थित रहे। समय-समय पर वह एसडीम महोदय को सूचना देते रहे इसके लिए बाढ़ प्रभावित ग्रामों में शाला भवन पंचायत भवन आंगनबाड़ियों धर्मशालाओं को प्रभावितों के लिए राहत शिविर आयोजित करके प्रभावितों को ठहरने के लिए स्थान चिन्हित किए गए, बाढ़ आपदा के लिए तहसील कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07285 231332 पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है कोई भी व्यक्ति घटना की सूचना इन नंबरों पर दे सकते हैं