Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Devas

सकल दर्जी समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

By Mohan Sharma
September 22, 2026 3 Min Read
0

मनावर से शकील खान 9755 498 7521 नवंबर को मनावर के वेदांत रिसॉर्ट में होगा भव्य परिचय सम्मेलन, पंपलेट का हुआ विमोचनमनावर। नामदेव समाज विकास परिषद मध्यप्रदेश के तत्वावधान में नामदेव समाज मनावर एवं बड़वानी तथा निमाड़-मालवा नामदेव टीम के सहयोग से आगामी 1 नवंबर 2026, रविवार को मनावर स्थित वेदांत रिसॉर्ट में सकल दर्जी समाज का भव्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर 20 सितंबर को वेदांत रिसॉर्ट में बैठक आयोजित की गई।बैठक परिषद के प्रदेश मुख्य संरक्षक श्री मुकेश जी नामदेव (आशीर्वाद ग्रुप, इंदौर) की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मनावर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री शिवनारायण जी खल्या, प्रदेश महामंत्री श्री सुभाष वर्मा, दामोदर वंशीय क्षत्रिय गुजराती दर्जी समाज के श्री सुरेश जी परमार, प्रदेश संगठन मंत्री श्री नरेंद्र लाट, प्रदेश उप महामंत्री श्री शिवानंद जी अखोटिया एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री नंदकिशोर जी नामदेव सहित समाज के पदाधिकारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ संत नामदेव जी के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। बैठक में आगामी परिचय सम्मेलन की व्यवस्थाओं, आमंत्रण पत्र के वितरण तथा विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही नामदेव समाज विकास परिषद की इंदौर संभाग इकाई के विस्तार एवं विभिन्न जिलों में संगठन गठन को लेकर भी निर्णय लिए गए।बैठक में प्रायोजक मंडल से श्री महेश जी सिंगारे, श्री हुकुमचंद जी नामदेव, श्री नवीन जी चौहान, श्री राजेंद्र जी नामदेव,

श्री प्रकाश जी बोर्डिंया, श्री दशरथ जी नामदेव, श्री महेंद्र जी टेलर, श्री सुदेश जी खल्या, श्री हेमंत राय खल्या, श्री देवेंद्र जी नामदेव, श्री सुनील जी कोकने, श्री अश्विन जी नामदेव, श्री संतोष जी नामदेव तथा श्री सोनू जी नामदेव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।नामदेव समाज विकास परिषद की संभागीय, जिला एवं नगर इकाइयों से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन मंत्री श्री गोविंदा जी नामदेव, संभागीय अध्यक्ष डा. मितेश जी सिंगारे, बड़वानी जिला अध्यक्ष श्री अनिल जी नामदेव, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री कार्तिक जी चौहान, खरगोन जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री रितेश जी नामदेव, धार जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री अमित जी मंडवाल सहित विभिन्न नगरों के अध्यक्ष एवं युवा प्रकोष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे।बैठक में डेहरी, कुक्षी, बाग, बाकानेर, मनावर, धामनोद सहित विभिन्न नगर इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ निमाड़-मालवा टीम के मीडिया प्रभारी श्री विशाल जी नामदेव भी उपस्थित रहे। मारवाड़ी समाज से वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार श्री योगेश जी जख्मी, श्री दिनेश जी सारण तथा नामदेव छिपा समाज से श्री कपिल जी भाटी भी बैठक में शामिल हुए।बैठक में परिचय सम्मेलन की विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए व्यवस्था प्रमुखों की नियुक्ति की गई। साथ ही इंदौर संभाग इकाई के अंतर्गत विभिन्न जिलों की इकाइयों के गठन को लेकर भी चर्चा हुई।कार्यक्रम में भोपाल, इंदौर, धामनोद, मनावर, बड़वानी, सुसारी, कुक्षी, बाग, राजगढ़, गंधवानी, सिंघाना, डेहरी, बाकानेर, दोगांवा, खरगोन, करही सहित विभिन्न स्थानों से समाजसेवी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।बैठक का संचालन श्री राजेंद्र जी वर्मा ने किया। इसके पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों ने आयोजन स्थल का जायजा लिया। अंत में श्री विजय जी नामदेव ने आभार व्यक्त किया। बैठक के पश्चात सभी समाजबंधुओं ने निमाड़ी व्यंजन दाल-बाफले एवं पानिये का आनंद लिया।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

श्री स्वामी समर्थ सेवेकरियो द्वारा होगा एक करोड गणेश जी के अथर्वशीर्ष का पठन

Next

मेरे सपनों का भारत’ अभियान के अंतर्गत स्पेशल दिव्यांग विद्यार्थियों ने भाषण एवं चित्रकला के माध्यम से मेरा भारत कैसा हो सुंदर प्रस्तुति के माध्यम से प्रस्तुत किया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER