श्री स्वामी समर्थ सेवेकरियो द्वारा होगा एक करोड गणेश जी के अथर्वशीर्ष का पठन

रमाकांत मोरे बुरहानपुर जिले में अखिल भारतीय श्री स्वामी समर्थ केंद्र डिंडोरी प्रणित मार्ग द्वारा परम पुज्य श्री गुरु माउली के आशीर्वाद से गुरु पुत्र श्री चंद्रकांत दादा श्री नितीन भाऊ और आबासाहब मोरे इनके मार्गदर्शन से श्री गणेश नवरात्री के उपलक्ष में श्री स्वामी समर्थ सेवेकरीयों द्वारा परम पूज्य गुरु माऊली जी ने 1कोटी गणपती अथर्व शिर्ष के पठन का संकल्प लिया उस संकल्प को पुरा करने के लिए सेवेकरीयों ने गणेश पंडालों में तथा ग्राम चापोरा के श्री स्वामी समर्थ केंद्र के सेवेकरियो ने शासकीय , अशासकीय स्कुलों में जाकर अथर्वशिर्ष का विद्यार्थीयोंसे पठन करवाया गया । तथा गणपती अथर्वशिर्ष का महत्व बताया मध्य प्रदेश के प्रचार प्रमुख श्री नितिन दादा पाटील एवं अधिवक्ता श्रीमती प्रीति ताई पाटील ने बताया की थर्व का अर्थ है चंचल ,

अथर्व का अर्थ है स्थिर और शिर्ष का अर्थ है मष्तक गणेश जी हम सभी को स्थिर बुद्धी दे , गणेश जी हमें सिखाते हैं कि जीवन में बड़े से बड़े विपरीत परिस्थिती के सामने धैर्य और विवेक बनाए रखना चाहिए । गणेश जी से प्रार्थना कि गई कि हम अपने भीतर के क्रोध, अहंकार और नकारात्मकता को छोड़कर प्रेम विनम्रता और संतोष को अपनाएं विद्यार्थीयों द्वारा गणेशजी से सुख , शांती एवं विद्या का दान मांगा गया । ग्राम खामनी के एवं जिले के सेवेकरियो ने गणेश पांडालों में जाकर गणपती अथर्व शीर्ष का पठन किया ।