Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Chhindvada

कन्हरगांव की माटी फिर होगी गौरवान्वित आज सजेगा शौर्य और परंपरा का महाकुंभ विशाल दंगल

By Mohan Sharma
September 21, 2026 1 Min Read
0

*छिंदवाड़ा जिले की परासिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कनहरगांव में आज दिन मंगलवार 22 सितंबर को दोपहर 2 बजे बाजार चौक में विशाल जिला स्तरीय दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह केवल कुश्ती नहीं बल्कि हमारे पूर्वजों द्वारा दी गई शौर्य, संस्कार और स्वास्थ्य की गौरवशाली परंपरा है जो वर्षों से कन्हरगांव की पहचान बनी हुई है। इस पावन माटी के अखाड़े में जिले भर के वीर पहलवानों के साथ-साथ प्रदेश के कोने-कोने से आए नामी और दिग्गज पहलवान अपनी भुजाओं के बल और दांव-पेंच की कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित करेंगे। इस गरिमामय आयोजन को सफल बनाने के लिए दंगल समिति के मुख्य सदस्य श्री कालीचंद पटेल, श्री सुभाष टांडेकर, श्री किरण शर्मा एवं उनकी पूरी टीम दिन-रात जुटी हुई है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कनहरगांव की सरपंच श्रीमती इंदरा टांडेकर, गांव के वरिष्ठ बड़े-बुजुर्ग, अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में खेलप्रेमी दर्शक और दूर-दूर से आए पहलवान उपस्थित रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से कन्हरगांव पुलिस चौकी प्रभारी श्री बलवंत सिंह टेकाम एवं उनकी पुलिस टीम भी पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। वहीं दूर-दराज से आने वाले सभी पहलवानों के सम्मान में आयोजन समिति द्वारा भोजन, पानी और ठहरने की समुचित व्यवस्था भी की गई है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

ग्राम चापोरा में गणेश उत्सव पर हर मोहल्ले में अलौकिक प्रतिमा, समिति के पंडाल में अयोध्या के रामलला स्वरूप में विराजे गणपति

Next

खुटपला मे तेजा दशमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई,तेजाजी को चढ़ाएं गये निशान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER