नवकार ड्रीम सिटी बाकानेर मे कराओके भजन प्रतियोगिता सम्पन्न

**शकील खान मनावर 9755 498 752गणेश उत्सव महापर्व के पावन अवसर पर नवकारेश्वर गणेश उत्सव समिति (नवकार ड्रीम सिटी) बाकानेर द्वारा कराओके भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।प्रतियोगिता में मनावर, बड़वानी, खलघाट, खंडवा सहित आसपास क्षेत्र पधारे भजन गायक कलाकारों ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में समाजसेवी श्री सुनील जायसवाल, खुशाल अग्रवाल एवं जितेंद्र कानूनगो अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे वहीं सुप्रसिद्ध भजन गायिका कुमारी नताशा सेन (इंदौर) एवं गायक श्री राकेश जी अत्रे (सिंघाना) निर्णायक की भूमिका में उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर गणेश वंदना से किया गया ।नवकारेश्वर गणेशोत्सव समिति द्वारा अतिथि एवं प्रतियोगिता मे पधारे प्रतिभागियों का गमछा पहनाकर स्वागत किया।प्रतियोगिता में श्री भूपेंद्र डोंगरे (खलघाट) प्रथम, कुमारी ऋषिका पागनिस(बाकानेर) द्वितीय तथा श्री सुभाष सोलंकी (मनावर) को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया श्री भूपेंद्र डोंगरे के मन तड़पत हरि दर्शन को आज भजन पर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया ,कुमारी ऋषिका पागनिस के गरबा प्रस्तुति पर भक्त जन झूम उठे तथा उपस्थित महिलाओं को ठुमका लगाने पर मजबूर कर दिया,सुभाष सोलंकी के शाम सवेरे देखूं तुझको कितना सुंदर रूप भजन पर पांडाल तालियों से गूंज उठा।संतोष सोलंकी के भजन अरे द्वारपालो कन्हैया से कह दो, सुखदेव राठौड के सांवली सूरत पे तेरी मन मोरा अटका, कैलाश काग करके इशारों बुलाई गयो रे, और संस्कृति बोर्डिया के यशोमती मैया से बोले नंदलाला, राजेश चौहान के सजा दो घर को आज मेरे श्याम आएंगे,तथा रिया काग ने नंद जी को लाल, एवं शुभ पाठक ने मेरे बांके बिहारी लाल और स्वरागिनी गायन ग्रुप मनावर के श्री संदीप जाजमे के भजन तेरे बगैर सावरिया जिया नही जाए जैसे भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित भजनों ने मन मोह लिया।राकेश साधव के श्री गणेश देवा ज्वाला तेरी जलती रहे एवं प्रियंका नरगेश की गणेश वंदना ने पंडाल को भक्ति मय बना दिया राजा पाठक ने मत कर माया का अभियान और शैलेंद्र सोलंकी ने कीर्तन की रात है भजन की प्रस्तुति देकर देर रात तक श्रद्धालु श्रोताओं को बांधे रखा।आयोजन समिति के सदस्य धर्मेंद्र वर्मा, मनीष सेन, नवीन छाबड़ा, राकेश शर्मा, रामपाल सिसोदिया, प्रकाश बोर्डिया, दीपक भालके, निलेश शुक्ला, विकास सेन, आर्यन वर्मा, यथार्थ सेन, हर्षित वर्मा सहित नवकार ड्रीम सिटी के रहवासियों ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार माना