Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

विश्व कीर्तिमान का प्रयास 25 सितंबर को मनावर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’ विद्या भारती के आह्वान पर सामूहिक गायन, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा आयोजन

By Mohan Sharma
September 21, 2026 1 Min Read
0

शकील खान मानवर

*मनावर। जिला धार।। वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में राष्ट्रीय चेतना और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा का संदेश देने के लिए सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ गीत का गायन किया जाएगा। इसी क्रम में विद्या भारती सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर मनावर परिवार द्वारा भी विशेष आयोजन किया जा रहा है।विद्यालय परिवार के अनुसार 25 सितंबर, शुक्रवार को सुबह 10 से 11 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से सहभागिता का आह्वान किया गया है। इस दौरान देशभर के लाखों लोग एक साथ, एक स्वर और एक लय में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन करेंगे। आयोजन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की दिशा में भी पहल की जा रही है।विद्यालय परिवार ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता संग्राम के गौरव और मातृभूमि के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होकर सभी नागरिक इसके साक्षी बनें और राष्ट्रभावना के इस सामूहिक स्वर को मजबूत करें।विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर परिवार मनावर ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

रायसेन में महावीर जयंती पर विशेष कार्यक्रम, बच्चों की भाषण प्रतियोगिता होगी

Next

मनावर में विद्युत कर्मचारी सहकारी साख समिति मर्यादित मनावर की 34 वीं वार्षिक आम सभा संपन्न हुई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER