रायसेन में महावीर जयंती पर विशेष कार्यक्रम, बच्चों की भाषण प्रतियोगिता होगी

नरेन्द्र राय रायसेन 20 सितंबर को शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजन, सृजन युवा पत्रकार संघ करेगा वरिष्ठजनों का सम्मान* रायसेन।सृजन युवा पत्रकार संघ भोपाल के तत्वावधान में अतिशयकारी श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर रायसेन में भगवान महावीर स्वामी के जीवन दर्शन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि बच्चों के बीच भाषण प्रतियोगिता रखी गई है।प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।यह कार्यक्रम *20 सितंबर, रविवार को रात 8 बजे* से आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित अतिथियों और समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया जाएगा।