Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

सिंघोरी वन्य अभ्यारण्य में अवैध सागौन पर वन विभाग की छापेमारी, 20 नग सागौन लकड़ी और कार जब्त,कार्रवाई के दौरान तस्करों ने किया वन अमले पर पथराव, छत से कूदकर आरोपी फरार, करीब 40 हजार की सागौन बरामद

By Mohan Sharma
September 19, 2026 3 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन रायसेन/बाड़ी। सिंघोरी अभयारण्य के बाड़ी वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध सागौन लकड़ी के खिलाफ बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। सिंधी कैंप इलाके में वन अमले ने छापामार कार्रवाई कर अवैध रूप से रखी और परिवहन की जा रही 20 नग सागौन लकड़ी बरामद की। मौके से लकड़ी के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही टाटा विस्टा कार क्रमांक एमपी 04-सीजे -9814भी जब्त की गई है। जब्त सागौन की कीमत करीब 40 हजार रुपए आंकी गई है।कार्रवाई के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब मौके पर मौजूद आरोपियों ने वन अमले पर पथराव शुरू कर दिया। वन विभाग के अनुसार आरोपी छत से कूदकर पथराव करते हुए मौके से फरार हो गए। बाद में वन अमले ने पुलिस की मौजूदगी में जब्त लकड़ी और वाहन को वन परिक्षेत्र कार्यालय पहुंचाया और प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की। मुखबिर की सूचना पर बनाई गई संयुक्त टीम वन विभाग को बाड़ी के सिंधी कैंप क्षेत्र में अवैध सागौन के संग्रहण और परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद वनमंडल कार्यालय ओबेदुल्लागंज के अधिकारियों के निर्देशन में बाड़ी, बम्होरी, बिनेका, सुल्तानपुर और चिलवाहा वन परिक्षेत्र के वन अमले की संयुक्त टीम गठित की गई। कार्रवाई के दौरान बाड़ी थाना पुलिस को भी सूचना दी गई और पुलिस बल मौके पर बुलाया गया।तलाशी वारंट के साथ टीम ने सिंधी कैंप बाड़ी निवासी दरवेश पिता गुलाब सिंह उर्फ चूचा, सुरेश पिता गुलाब सिंह और बग्गा पिता थाकन सिंह के घरों पर छापा मारा। तलाशी के दौरान यहां से 20 नग सागौन लकड़ी बरामद हुई।

वन विभाग के अनुसार लकड़ी का कुल घनत्व 0.378 घनमीटर है।लकड़ी के साथ वाहन भी जब्तवन विभाग ने अवैध सागौन के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही टाटा विस्टा कार को भी जब्त कर लिया। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर MP-04-CJ-9814 है। वन विभाग के मुताबिक जब्त इमारती सागौन लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपए है।पथराव के बाद छत से कूदकर भागे…कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने वन अमले का विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया। वन विभाग के अनुसार स्थिति बिगड़ने पर आरोपी लकड़ी तस्कर छत से कूदकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद वन अमले ने जब्त वनोपज और वाहन को बाड़ी वन परिक्षेत्र कार्यालय पहुंचाया। मामले में वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इनका कहना हैवन विभाग के प्रभारी एसडीओ जितेंद्र सिंह तोमर के अनुसार अवैध सागौन के संग्रहण और परिवहन की सूचना पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई की थी। मौके से 20 नग सागौन और एक कार जब्त की गई है। कार्रवाई के दौरान पथराव कर आरोपी मौके से फरार हुए हैं। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

रायसेन स्वच्छता का संदेश-वृद्धाश्रम परिसर में अधिकारियों ने थामी झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश

Next

दादाजी धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना और 4 किलो चांदी चढ़ाने का दावा,51 दिन चले यज्ञ में 1.51 लाख किलो हवन सामग्री आहुति देने का दावा; संत शिवानंद महाराज को इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का प्रमाण पत्र

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER