प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए हम सबको मिलजुलकर काम करना होगा : राकेश शर्मा

नरेन्द्र राय रायसेन रायसेन।भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए हम सभी को मिलजुल कर काम करना होगा।रायसेन जिला भाजपा कार्यालय और गर्ल्स हासे स्कूल रायसेन में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। आज भारत ऊर्जा, रक्षा और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना, पीएम आवास, उज्ज्वला, हर घर जल जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

गांव-गांव में ड्रोन सर्वे से संपत्ति कार्ड बन रहे हैं। जिससे भूमि विवाद खत्म हो रहे हैं।जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की योजनाओं को पोलिंग बूथ स्तर तक ले जाएं और हर पात्र हितग्राही को लाभ दिलाने में मदद करें। व्यक्ति के विकास से ही राष्ट्र का विकास होगा, इसलिए हमें कर्म को प्रधान मानकर काम करना है। छात्राएं भी नरेंद्र मोदी जी के विकास के मिशन शिक्षा मिशन से प्रेरणा लेकर उनके नेक इरादे पथ पर निरंतर उन्नति करें ।कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।