नीमच: भारतीय मजदूर संघ ने धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती, श्रम को बताया सच्ची साधना

**नीमच।* पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ, इंदौर शाखा-नीमच के कार्यालय में शनिवार को भारतीय मजदूर संघ द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ नीमच संभाग के कार्यपालन यंत्री श्री महीप सोनी ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात जिलाध्यक्ष श्री नितिन साहू एवं जिला मंत्री श्री सुभाष कुमावत ने भगवान विश्वकर्मा एवं भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि के रूप में कार्यपालन यंत्री श्री महीप सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री चतुरसिंह गेहलोत, जिलाध्यक्ष श्री नितिन साहू, जिला मंत्री सुभाष कुमावत, जिला कोषाध्यक्ष राजेश पोरवाल, विद्युत पेंशनर संघ के जिलाध्यक्ष शंभुप्रसाद शर्मा, भारतीय डाक कर्मचारी संघ के संभागीय सचिव प्रेमशंकर भट्ट, पश्चिम क्षेत्र कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष मनोहर नागदा, बाह्य स्रोत विद्युत कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा एवं श्रीमती स्नेहलता राजावत उपस्थित रहीं

।अपने संबोधन में BMS जिलाध्यक्ष नितिन साहू ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को संसार का प्रथम रचनाकार माना जाता है। उन्होंने लंका जैसी स्वर्ण नगरी सहित अनेक अद्भुत शिल्प और वास्तुकलाओं का निर्माण किया। उनके जीवन से हमें सीख मिलती है कि *श्रम में साधना, कौशल में सृजन और कर्म में समर्पण ही सच्ची पूजा है।* उन्होंने कहा कि श्रम और श्रमिक का सम्मान ही भारत को विश्वगुरु बनाएगा।जिला मंत्री सुभाष कुमावत ने सभी कर्मचारियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं, वहीं कार्यपालन यंत्री महीप सोनी ने सभी विद्युत कर्मचारियों से भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन राजमल व्यास ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला कोषाध्यक्ष राजेश पोरवाल ने किया।

इस अवसर पर दिनेश शर्मा, भरत नागदा, चंद्रशेखर नागदा, जगदीश सोलंकी, मनीष नागदा, लखन नागदा, विजय शर्मा, प्रतापसिंह परिहार, विनोद तिवारी, सौरभसिंह, रामाशीष, गोपाल गवरिया, अजय नागदा, राहुल, मनोहरसिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।—