Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, जिले में होंगे 13 कार्यक्रम,पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत बोले- 1384 बूथों पर होगा ‘आशीर्वाद का दिया’, रक्तदान शिविर से अभियान की शुरुआत

By Mohan Sharma
September 16, 2026 2 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन रायसेन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने और जन्मदिन के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिलेभर में सेवा और जनभागीदारी से जुड़े 13 अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के जिला संयोजक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ठाकुर ने मंडल अध्यक्षों, 1384 बूथ अध्यक्षों, मंडल टोलियों और बूथ टोलियों से कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर होगी।सुबह 10 बजे जिला चिकित्सालय सहित ब्लॉक स्तर पर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसमें युवा, सामाजिक संगठन और पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर सेवा कार्य में सहभागी बनने की अपील की गई है।शाम 7 बजे 1384 बूथों पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’….अभियान के पहले दिन ही शाम 7 बजे जिले के सभी 1384 बूथों पर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके तहत परिवार अपने घर में दीप प्रज्वलित कर अभियान में सहभागिता करेंगे। आयोजकों के अनुसार प्रत्येक दीपक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार और विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प का प्रतीक होगा।रामपाल सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री की योजनाओं के लाभार्थियों के घर पहुंचकर ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलित कराने की अपील की है। साथ ही ‘जिसने जीवन संवारा, उसको आशीर्वाद हमारा’ संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।17 अक्टूबर तक होंगे 13 कार्यक्रम….सेवा संकल्प अभियान के दौरान जिले में अलग-अलग स्तर पर 13 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति’, ‘आंगन का महोत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सरकार आपके द्वार’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’, ‘जनसेवक महाकुंभ’ और ‘पंचायत से पार्लियामेंट’ शामिल हैं।रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल संगठन का कार्यक्रम नहीं।बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा और जनभागीदारी से जोड़ने का अवसर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम को पूरी जिम्मेदारी और उत्साह के साथ सफल बनाने की अपील की।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

नकतरा में क्लीनिक संचालक डॉक्टर की लाश मिली,घर के अंदर अकेले रह रहे थे, क्लीनिक में शव मिलने से फैली सनसनी

Next

अमरपाटन के गोरसरी बीट रामनगर में विचरण कर रहे जंगली हाथी E5/C4 को ट्रैक्विलाइजेसन कर बांधवगढ टाईगर रिजर्व उमरिया ले जाया जाएगा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER