विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने कसरावद एसडीएम अनिल जैन को ज्ञापन सौपा

। रिपोर्टर नवीन रायली भारतीय किसान संघ विकासखंड कसरावद के प्रदेश कार्यकारिणी की आदेश अनुसार 15 सितंबर को ज्ञापन दिया गया इसमें मुख्य बिंदु संपूर्ण विकासखंड में सिंचाई ट्रांसफार्मर से आईल चोरी नदी तालाब नहरे से मोटर पंप के वायर चोरी खेती किसानी के उपकरण आदि की चोरी रोकने हेतु पुलिस प्रशासन के द्वारा कार्रवाई की जाए उन्हें प्रमुखता से सुधाराजाए विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सिंचाई ट्रांसफार्मर को 24 घंटे में बदले जावे ताकि किसानों को सिंचाई कार्य में बाधा ना हो राजस्व विभाग के द्वारा किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटियां खाताधारक का नाम नक्शा सुधार खसरा नंबर आदि गलत दर्ज होने से किसान बहुत परेशान होते हैं तो उस मामले को सुलझाने के लिए पंचायत स्तर पर शिवीर लगाकर सुधारे जाए इंदौर मनमाड़ रेलवे लाइन से विकासखंड के6 ग्रामों के किसानों के उपजाऊ जमीन एवं प्रवासी मकान कल्याण आदि का अधिग्रहण होना है अतः प्रभावित किसानों को प्रशासन के द्वारा आपसी समन्वय कर बैठक से उनके हितों को ध्यान में रखते हुए उनके सहमति ली जाए भारतीय कपास निगम सीसीआई 1 अक्टूबर से सभी तरह के कपास ABC ग्रेट तक 25 % नमि की खरीदी शुरू की जाए बलगांव पहुंच मार्ग चौड़ीकरण सुधार कार्य किया जाए जिसमें मां नर्मदा घाट पर स्थित गौशाला आश्रम में जाने वाले श्रद्धालुओं के कोई परेशानी ना हो सहकारी संस्थाओं में रासायनिक खाद वितरण में खाद के सेंपल पास होने पर ही उसे पर लाट नंबर का खाद का विवरण हो ग्राम बलकवाड़ा के कुंडिया तालाब में पानी छोड़ना है एवं बलकवाड़ा उद्ववहन योजना के अंतर्गत छोड़ेंगे खेतों को त्वरित परियोजना से जोड़ा जाए

NVDA योजना से सभी छोटे-बड़े तालाब और छोटी-बड़ी नहरे के पानी छोड़कर सीचित खसरो को संख्या बढ़ाई जाए छोटे नहरों के साथ सफाई करवा कर पानी छोड़ा जाए एवं ओंकारेश्वर परियोजना से वंचित ग्रामों को जोड़ा जाए कसरावद भीलगांव एवं डोंगरगांव को जोड़ा जाए एवं मुख्यमंत्री के नाम भी ज्ञापन दिया जिसमें मुख्य बिंदु सोयाबीन के समर्थन मूल्य पर खरीदी पंजीयन प्रारंभ किया जाए खरीफ की सभी फसलों धान मक्का ज्वार बाजरा के समर्थन मूल्य पर सरकार खरीदी करें कृषि यंत्र पर अनुदान एवं कोटा बढ़ाया जाए और जंगली पशुओं से फसल नुकसान की पूर्ति शासन के द्वारा की जाए तथा तार फेंसिंग कर किसानों का अनुदान दिया जाए अधिक भार वाले ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जाए डीसी स्तर पर ट्रांसफार्मर बैंक बनाया जाए जिसमें 15 ट्रांसफार्मर हमेशा रहे जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू की जाए तथा ट्रांसफार्मर 24 घंटे में बदले जाए एवं ओवरलोड ट्रांसफार्मर को अंडरलोड किया जावे एवं कसरावद बाईपास पर सभी किसानों के खेत के सामने रैंप बनाई जाए एवं डोंगरगांव बड़गांव बाईपास पर डामरीकरण किया जावे प्रधानमंत्री के नाम भी ज्ञापन सोपा गया एवं बलराम उत्सव धूमधाम से मनाया गया और भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष बाबूलाल तिरोले ने बताया कि अगला बलराम उत्सव करीबन 30 ग्राम समिति में मनाने का लक्ष्य रखा गया है सभा में भारतीय किसान संघ जिला कार्यकारिणी मंत्री एवं जिला युवा वाहिनी संयोजक राजेंद्र सिंह चौहान तहसील मंत्री सुनील पटेल जितेंद्र सिंह मंडलोई कैलाश पटेल जयपाल सिंह मंडलोई एवं प्रवीण पाटीदार तहसील प्रचार प्रसार पवन पटेल 30 गांव की ग्राम समिति अध्यक्ष मंत्री करीब ढाई सौ किसान रैली में मौजूद थे