कसरावद के जैन समाज मेंअहिंसा के संदेश के साथ में धूमधाम से मनाया भगवान महावीर जन्मोत्सव


। रिपोर्टर नवीन रायली कसरावद। अहिंसा के संदेशदाता भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव कसरावद में बड़ी धूमधाम, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।इस अवसर पर 14 स्वप्नों की बोलियां लगाई गईं। साथ ही मंदिरजी एवं दादावाड़ी की आरती की बोलियां भी लगाई गईं। परम पूज्य गुरुदेव श्री हेमंत मुनि जी महाराज साहब आदि ठाणा-4 के मुखारविंद से भगवान महावीर स्वामी का जन्म वाचन किया गया। इसके पश्चात मंदिरजी एवं दादावाड़ी में श्रद्धापूर्वक आरती की गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।श्री संघ प्रवक्ता नितिष लूनिया एवं श्री संघ सचिव धर्मेन्द्र डोसी ने बताया कि भगवान महावीर का जीवन एवं उनके सिद्धांत आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणादायी हैं। भगवान महावीर ने अहिंसा को सर्वोच्च धर्म बताते हुए प्रत्येक जीव के प्रति करुणा, मैत्री और सम्मान का संदेश दिया। उन्होंने सत्य, संयम, अपरिग्रह और आत्मशुद्धि के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।उन्होंने बताया कि भगवान महावीर का संदेश केवल किसी एक समाज के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए है। वर्तमान समय में यदि हम उनके अहिंसा, संयम और अपरिग्रह के सिद्धांतोंच को अपने जीवन में अपनाएं तो समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारा स्थापित किया जा सकता है।इस अवसर पर श्री संघ अध्यक्ष श्री तिलोकचंद कवाड़ , दादावाड़ी अध्यक्ष विकास रायली, श्री संघ कार्यकारिणी के समस्त सदस्य एवं जैन समाज के प्रकाश दादा रायली बसंतीलाल लूणीया, हुकुमचंद लूणीया डॉक्टर महेंद्र जैन कमलच़ंद रायली अशोक रायली अशोक लुणीया दिलीप लूणीया कांतिलाल संघवी नवीन लूणीया मनोज जैन छोटी कसरावद,सुनील कवाड़, देव कुमार जैन, अनिल कवाड़ ,अजय रायली ,मनोज रायली, गांधी जैन ,संजय रायली, प्रेमचंद कवाड़ ,पवन जैन, विकास पचौरी, निखिलेश मेहता, नितिन रायली ,निर्मल लूनिया, सचिन रायली ,अंकुश लूणीया रोहन लूणीया जेपी कोठारी केशु जैन सहित,बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।