पेट्रोल पंप माना पर स्कूटी सवार लुटेरों ने पेट्रोल कर्मी से दस हजार लूटकर हुए,फरार सेंडोरा पुलिस चौकी में प्रकरण दर्ज अभी तक लुटेरों को पकड़ने में पुलिस अंधेरे में तीर चला रही

नरेन्द्र राय रायसेन रायसेन। बीती रात सैंडोरा पुलिस चौकी के तहत पेट्रोल पंप माना पर स्कूटी सवार लुटेरे आज हम के लुटेरों ने चोरी की नोक पर पेट्रोल पंप नावेद खान पर हमला कर दिया इसके बाद उसके पास से रखे नदी ₹10000 छीन कर लुटेरे फरार हो गए पेट्रोल पंप संचालक यशवंत मीणा द्वारा पुलिस चौकी सैंडोरा में लूट का प्रकरण दर्ज करवाता करवा दिया है। लेकिन इतने घंटे बीत जाने के बाद भी लुटेरों को पकड़ने में सेडोरा पुलिस चौकी अंधेरे में तीर चला रही है। यह बड़े शर्म की बात है यह पेट्रोल पंप जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बबलू मीणा का है। लुटेरों के हौसले बुलंद हैं कि वह बेखौफ होकर नेशनल हाईवे रायसेन भोपाल के माना के नजदीक पुलिस चौकी सेण्डोरा से महज चंद कदम दूरी पर लूट की वारदात को अंजाम देते हैं।

रायसेन और सैंडोरा पुलिस लुटेरों का सुराग लगाना तो दूर की बात हाथ पर हाथ धरे बैठी है। लुटेरों के गिरोह के तार राजधानी भोपाल या फिर किसी पारदी कंजर गिरोह से भी जुड़े हो सकते हैं। घटना के पूर्व लुटेरों की गैंग द्वारा रेकी भी की होगी। तभी इस लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। इधर सेण्डोरा पुलिस चौकी प्रभारी शैलेन्द्र दायमा का कहना है पुलिस टीमें लुटेरों के डेरों पर लगातार दविश दे रही है। जल्द ही पेट्रोल पंप माना पर हुई लूट का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।