Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

गुर्जर समाज मंडल ने अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस एवं समाज के आराध्य देव महान शासक सम्राट वीर मिहिर भोज की जयंती बनाई

By Mohan Sharma
September 13, 2026 2 Min Read
0

रमाकांत मोरे जिला बुरहानपुर :- समर्पित गुर्जर समाज मंडल बुरहानपुर ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे नेत्र चिकित्सालय महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना कर अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस एवं समाज के आराध्य देव, महान शासक सम्राट वीर मिहिर भोज जी की जयंती श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाई गई।कार्यक्रम के दौरान गुर्जर मंडल बुरहानपुर के जिलाध्यक्ष श्री विनायक पाटिल एवं वीर गुर्जर महासभा के विशेष सलाहकार की गरिमामयी मौजूदगी में उपस्थित समाज बंधुओं ने सम्राट वीर मिहिर भोज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर वीर मिहिर भोज के महान व्यक्तित्व, उनके शौर्य और समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला वराह जयंती के दिन हुआ था जन्मगुर्जर सम्राट मिहिर भोज का जन्म विक्रम संवत 873 (816 ईसवी) भादो मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को वराह जयंती के दिन हुआ। इनके चार नाम मिहिर, भोज, आदिवराह और प्रभास प्रमुख थे। 20 वर्ष की आयु में राज सिंहासन संभाला। उनके साम्राज्य का विस्तार आज के मुल्तान से पश्चिम बंगाल और कश्मीर से उत्तर महाराष्ट्र तक था।कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध नागरिक श्री प्रीतम महाजन, श्री राजेंद्र माधवराव पाटिल सर, श्री मुरलीधर मधुकर पाटिल, श्री सुनील मधुकर महाजन, श्री संतोष महाजन तथा श्री निलेश प्रभाकर चौधरी श्री देवदास चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस की बधाई दी और समाज की एकजुटता तथा उन्नति का संकल्प लिया!

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

रायसेन नेशनल लोक अदालत में 3796 प्रकरणों का निराकरणनेशनल लोक अदालत में 3796 प्रकरणों का निराकरण, 14.70 करोड़ की समझौता राशि तय23 खंडपीठों ने आपसी सहमति से सुलझाए 707 लंबित और 3089 प्री-लिटिगेशन केस, 4930 लोगों को मिला लाभ

Next

मनावर भादवी बीज पर्व पर श्री आई माता जी का 611 वा अवतरण दिवस के अवसर पर सिरवी समाज मनावर द्वारा नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER