Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

दीनदयाल परिसर की 4 दुकानों पर नोटिस, मचा हड़कंप दीनदयाल परिसर की 4 दुकानों पर नोटिस चस्पा, मचा हड़कंपनियमों के उल्लंघन और किराया बकाया होने पर नपा की कार्रवाई; जवाब नहीं दिया तो सील होंगी दुकानें

By Mohan Sharma
September 13, 2026 2 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन रायसेन। पुराने बस स्टैंड स्थित दीनदयाल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की चार दुकानों पर नगर पालिका परिषद ने नोटिस चस्पा कर दिए हैं। दुकान क्रमांक 2, 4, 5 और 16 के संचालकों पर नियमों का उल्लंघन करने और लंबे समय से बकाया किराए का भुगतान नहीं करने की बात सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। नपा की अचानक हुई कार्रवाई से कॉम्प्लेक्स परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई और अन्य दुकानदारों में भी चर्चा शुरू हो गई।नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार दीनदयाल परिसर स्थित दुकानों की जांच के दौरान कुछ दुकानदारों द्वारा निर्धारित नियमों का पालन नहीं किए जाने की जानकारी सामने आई थी। इसके साथ ही संबंधित दुकानों पर नगर पालिका का किराया भी बकाया पाया गया। जांच के बाद नपा परिषद ने संबंधित दुकान संचालकों को अपना पक्ष रखने का मौका देते हुए नोटिस जारी किए हैं।चार दुकानों पर चस्पा किया नोटिस…नपा सीएमओ सुश्री सुरेखा जाटव ने बताया कि दीनदयाल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकान क्रमांक 2, 4, 5 और 16 के संचालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया है। साथ ही इन दुकानों का किराया भी बकाया है। इसी के चलते नगर पालिका की ओर से नोटिस चस्पा किए गए हैं। नोटिस में संबंधित दुकानदारों से निर्धारित समय सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।जवाब नहीं दिया तो सील होंगी दुकानें.

…नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नोटिस का निर्धारित समय में जवाब नहीं देने या जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने की स्थिति में आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसमें संबंधित दुकानों को सील करने की कार्रवाई भी शामिल है। अधिकारियों की इस चेतावनी के बाद दुकानदारों में बेचैनी बढ़ गई है।नगर पालिका की कार्रवाई से यह भी साफ हो गया है कि अब परिसर में किराया बकाया रखने और नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि नोटिस के बाद संबंधित दुकानदारों का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। फिलहाल चार दुकानों पर चस्पा नोटिस पूरे परिसर में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

ओपीडी में मरीजों की भीड़… 700-800 तक पहुंची संख्या, बच्चों में वायरल से निमोनिया तक के केस15 दिन में तेजी से बढ़े मरीज; रोज 200 बच्चे पहुंच रहे, 52-55 को भर्ती करने की नौबत, शिशु वार्ड के बेड फुल

Next

गायत्री परिवार की विशेष प्रेस वार्ता संपन्न

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER