लव-कुश प्रगटोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगररथ पर सजी भगवान लव-कुश की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
नरेन्द्र राय रायसेन

सिलवानी। भगवान श्री लव-कुश के प्रगटोत्सव के अवसर पर शनिवार को कुशवाहा समाज संघ के तत्वावधान में नगर में भव्य एवं विराट शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय संगीत के बीच निकली शोभायात्रा में भगवान श्री लव-कुश के जयकारे गूंजते रहे। इससे नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में समाज के महिला-पुरुष, युवा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।शोभायात्रा का शुभारंभ शिव मंदिर गांधी आश्रम से हुआ। यहां से शोभायात्रा गांधी चौक, बजरंग चौराहा सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वर-वधू गार्डन पहुंची। शोभायात्रा में आकर्षक रथ पर भगवान श्री लव-कुश की मनमोहक झांकी सजाई गई थी। झांकी श्रद्धालुओं और नगरवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।जगह-जगह हुआ स्वागत, बरसाए फूलशोभायात्रा के नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरने के दौरान समाजजनों और नागरिकों ने जगह-जगह उत्साह के साथ स्वागत किया।

श्रद्धालुओं ने भगवान श्री लव-कुश की झांकी पर पुष्पमाला अर्पित की और पुष्पवर्षा कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कई स्थानों पर लोगों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का भी स्वागत किया।जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौलशोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय संगीत के बीच श्रद्धालु उत्साह के साथ भगवान श्री लव-कुश का स्मरण करते रहे। पूरे मार्ग में ‘भगवान श्री लव-कुश की जय’ के जयकारे गूंजते रहे। महिलाओं और युवाओं की सहभागिता से शोभायात्रा में विशेष उत्साह नजर आया।आयोजन को लेकर कुशवाहा समाज के लोगों में खासा उत्साह रहा। समाजजनों ने भगवान श्री लव-कुश के आदर्शों और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। शोभायात्रा के दौरान नगर में श्रद्धा और उत्सव का माहौल बना रहा।