Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

इन्दवन पहुँचीं जोबट विधायक सेना महेश पटेल: विधायक विकास निधि से ₹8.51 लाख के विद्युतीकरण कार्य का किया उद्घाटन, किसानों के लिए सिंचाई जल जल्द उपलब्ध कराने का दिया भरोसा

By Mohan Sharma
September 11, 2026 3 Min Read
0

इन्दवन। जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सेना महेश पटेल ग्राम पंचायत इन्दवन पहुँचीं, जहां उन्होंने विधायक विकास निधि से ₹8.51 लाख की लागत से स्वीकृत विद्युतीकरण कार्य एवं विद्युत डीपी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विशेष रूप से सिंचाई के लिए पानी की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से मौके पर चर्चा की।ग्रामीणों की मांग पर गांव में विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए डीपी स्थापित किए गए हैं। विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि विद्युत सुविधा के विस्तार से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा तथा किसानों को कृषि एवं सिंचाई कार्यों में भी सुविधा होगी।ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी नहीं पहुंचने से फसलें प्रभावित हो रही हैं और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से मौके पर जानकारी ली और पानी की आपूर्ति शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए।विधायक सेना महेश पटेल ने माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के संबंध में भी ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने की यह महत्वपूर्ण योजना पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान स्वीकृत हुई थी।उन्होंने कहा कि बड़ी परियोजनाओं में तकनीकी खराबी आने पर सुधार कार्य में समय लग सकता है, लेकिन किसानों की फसलों को नुकसान से बचाना प्राथमिकता है। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तीन से चार दिनों के भीतर प्रभावित गांवों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि यदि निर्धारित समय में पानी की आपूर्ति शुरू नहीं होती है तो वे स्वयं पुनः गांव पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करेंगी और आवश्यकता पड़ने पर कलेक्टर से मिलकर समस्या के समाधान के लिए बात करेंगी।राशन, पेंशन, सड़क और अन्य समस्याओं की भी ली जानकारीकार्यक्रम के दौरान विधायक सेना पटेल ने ग्रामीणों से राशन वितरण, पेंशन, बिजली, सड़क, हैंडपंप सहित विभिन्न जनसमस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ यदि किसी पात्र व्यक्ति को नहीं मिल रहा है तो इसकी जानकारी उन्हें दी जाए, ताकि संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराया जा सके।जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपीलविधायक सेना पटेल ने ग्रामीणों से भूमि एवं अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि आदिवासी और ग्रामीण समाज को अपने जल, जंगल, जमीन और अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। जनता के हितों और क्षेत्र की जमीन की सुरक्षा के लिए वे लगातार आवाज उठाती रहेंगी।

विधायक ने कहा कि, “आप लोगों ने मुझे विधायक बनाकर अपनी आवाज उठाने की जिम्मेदारी दी है। आपके गांव की बिजली, पानी, सड़क, राशन और अन्य समस्याओं का समाधान कराना मेरी जिम्मेदारी है। यदि स्थानीय स्तर पर समस्या का समाधान नहीं होगा तो मैं आपकी आवाज विधानसभा और भोपाल तक उठाऊंगी।”कार्यक्रम के अंत में विधायक ने अधिकारियों को किसानों की फसलों को ध्यान में रखते हुए पानी की आपूर्ति जल्द शुरू करने के निर्देश दिए और कहा कि तीन से चार दिनों में पानी की व्यवस्था नहीं होने पर वे पुनः इन्दवन पहुंचकर स्थिति की समीक्षा करेंगी।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत इन्दवन के ग्रामीण, किसान, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

मनावर में ही नवोदय क्यों? 120-125 किमी दूर जाएगा तो आदिवासी-ग्रामीण बच्चों को कैसे मिलेगा लाभ? जनप्रतिनिधियों से सवाल—मनावर के हक में कब उठेगी आवाज

Next

उंब्रजच्या मांगवाडी-शिवाजीनगरात दोन बिबट्यांचा मुक्त संचार; शाळकरी मुले, महिलांमध्ये दहशत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER