Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

स्कूलों में परीक्षा का माहौल, त्रैमासिक परीक्षाएं शुरू 9वीं-10वीं की परीक्षा 15 सितंबर तक, 11वीं-12वीं की 17 तक

By Mohan Sharma
September 10, 2026 1 Min Read
0

*Shakil Khan manavar se 9755 498752मनावर। जिला धार।। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए त्रैमासिक परीक्षाओं का आयोजन शुरू हो गया है। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाएं 7 सितंबर से आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा को लेकर विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं भी पूरी की गई हैं।विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम एल ठाकुर ने बताया कि कक्षा 9वीं और 10वीं की परीक्षाएं 7 से 15 सितंबर तक आयोजित हो रही हैं। इनका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है। वहीं कक्षा 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं 7 से 17 सितंबर तक चलेंगी, जिनका समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है।*समय पर पहुंचने के निर्देश*परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने तथा आवश्यक परीक्षा सामग्री साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों में परीक्षा के दौरान अनुशासन और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मनावर विकासखंड के शासकीय एकीकृत हाई स्कूल लंगूर में भी विद्यार्थी त्रैमासिक परीक्षा में शामिल हुए। इस दौरान शिक्षक शिक्षिका विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देते नजर आए। त्रैमासिक परीक्षा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन करने के साथ आगामी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

वैदिक विद्यापीठ राजपुरा में आर्ट ऑफ लिविंग के सत्संग के साथ होगाए सेवानिवृत्त शिक्षकों का अभिनंदन समाहरोह

Next

जिन गांवों में शराबबंदी, वहां भी खप रही शराब आबकारी ठेकेदारों की अवैध शराब,ग्रामीणों के आक्रोश के बावजूद जिम्मेदार नहीं दिखा रहे गंभीरता, सख्ती नहीं होने से बढ़ रही शराबखोरी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER