वैदिक विद्यापीठ राजपुरा में आर्ट ऑफ लिविंग के सत्संग के साथ होगाए सेवानिवृत्त शिक्षकों का अभिनंदन समाहरोह

। आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के द्वारा आज गुरुवार रात्रि 8ण्30 बजे से राजपुराए वैदिक विद्यापीठ में हो रहे सत्संग में इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का अभिनंदन समारोह मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा आयोजित किया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए संस्था प्रमुख संतोष देवताले, चिंतामन महाजन ,मुकेश पूर्वे व मध्य प्रदेश शिक्षक संघ से जुड़े अमर पाटिल,चंपालाल धननगर व शालिग्राम चौधरी ने बताया कि प्रारंभ में भजन संध्या के साधक भरत श्रॉफ ,भरत रावल, राजेंद्र पवार, विजय दुंबानी, दीपाली पंडित, राजरानी मेहता,अश्विनी मेहता द्वारा गुरुदर्शन पर आधारित भक्ति मय गीतों एवं भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी तथा जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का अभिनंदन भी किया जायेगा। आनंद की अनुभूति एकेडमी से जुड़े संतोष देवताले व मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के संजय राउत, विनोद पंवार, धनराज पाटिल एवं राजू शवघड़े तथा संगीत एकेडमी संस्था सदस्य रवींद्र पंडित,योगेश् श्रॉफ ,लक्ष्मण मित्तल,राजेन्द्र येवले प्रकाश काशीवाला,देशमुख पवार,नरेंद्र पवार ने समस्त संस्था सदस्यों,जिले के शिक्षक वर्ग और नगरवासियों से आज की इस भजन संध्या और शिक्षकों के अभिनंदन समारोह में उपस्थिति का आग्रह किया है।फोटो-0————————————————–