अवैध मदिरा पर जिला खरगोन में बड़ा प्रहार, ड्रोन द्वारा सर्चिंग में भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त

। रिपोर्टर नवीन रायली जिला खरगोन में *प्रमुख सचिव श्री अमित राठौर, आबकारी आयुक्त श्री दीपक सक्सेना तथा कलेक्टर *श्री गुरु प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वर्मा के आदेश पर उपायुक्त आबकारी श्री इंदर सिंह जामोद एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री बृजेन्द्र कोरी के मार्गदर्शन एवं आबकारी नियंत्रक श्री सजेंद्र मोरी के नेतृत्व में* जिला आबकारी, पुलिस व इंदौर संभगीय आबकारी उड़नदस्ता के संयुक्त दल द्वारा आज दिनांक 09.09.2026 को *अतिसंवेदनशील महेश्वर के ग्राम सोमाखेड़ी एवं आसपास के क्षेत्र* में अवैध मदिरा के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसमें ड्रोन कैमरे के सहायता से अवैध मदिरा के ठिकानों को चिन्हित कर दबिश दी गई जिसमें 320 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा जप्त की गई एवं 15200 किलोग्राम महुआ लहान मौके पर विधिवत सैंपल लेकर नष्ट किया। *जप्त मदिरा एवं महुआ लहान का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 16 लाख रुपए है।*अवैध मदिरा के विरुद्ध की गई कार्रवाई में कुल 23 प्रकरण पंजीबद्ध किए जाकर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।* उक्त प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (क) (च) के अंतर्गत दर्ज किए गए

उपरोक्त अतिसंवेदनशील ग्राम में पूर्व में भी आबकारी दल एवं पुलिस बल पर आदतन अपराधियों द्वारा हमले की घटनाएं घटित हो चुकी है जिसके मद्देनजर आबकारी एवं पुलिस विभाग के लगभग 100 अधिकारी कर्मचारी द्वारा उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।कार्यवाही में आधुनिक यंत्रों जैसे ड्रोन कैमरा आदि के माध्यम से अवैध मदिरा के स्थानो को चिन्हित कर छापेमार कार्रवाई की गई जिसमें भारी मात्रा में अवैध मदिरा एवं मदिरा निर्माण की सामग्री मौके से जप्त की गई। आज की गई कार्रवाई में संयुक्त दल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र शुक्ला, कैलाश चौहान,आनंदपाल मंडलोई, सुनिल मालवीय, सोनाली बेंजामिन, पुलिस थाना प्रभारी मंडलेश्वर पंकज तिवारी, थाना प्रभारी महेश्वर जगदीश गोयल, थाना प्रभारी करही राजेंद्र इंगले, आबकारी उपनिरीक्षक देवराज नगीना, आकाश निकम,सौरभ कनासे, शिवम चौरसिया,सार्थक वर्मा,तृप्ति आर्या,दिलीप मालवीय, अंशिता राठौर एवं थाना मंडलेश्वर, महेश्वर,करही का बल एवं जिला खरगोन आबकारी स्टाफ का योगदान रहा ।