Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

जमीन के मुद्दे पर भाजपा नेताओं के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश, लगाए गंभीर आरोप

By Mohan Sharma
September 9, 2026 2 Min Read
0

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा / माथना क्षेत्र में जमीन के मुद्दे को लेकर भाजपा नेताओं के विरोध के बीच आदिवासी ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि भाजपा नेताओं की नजर लगातार आदिवासियों की जमीनों पर बनी रहती है।ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के माध्यम से खदानों की नीलामी के नाम पर आदिवासियों की जमीनों और संसाधनों पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उनका आरोप है कि एक ओर सरकार खनन और अन्य परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण की दिशा में काम कर रही है, वहीं दूसरी ओर जिले के कुछ भाजपा नेताओं पर भी जमीन से जुड़े मामलों में अनुचित तरीके से हस्तक्षेप करने के आरोप लग रहे हैं।स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता माधोसिंग डावर सहित अन्य नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि कहीं गिट्टी खदानों से जुड़े मामलों में तो कहीं भाबरा ब्लॉक क्षेत्र की जमीनों को लेकर उनकी नजर बनी हुई है। ग्रामीणों ने कुछ मामलों में फर्जी तरीके से जमीनों पर कब्जा या लाभ लेने के प्रयास किए जाने के भी आरोप लगाए हैं।ग्रामीणों का कहना है कि “आदिवासियों की जमीन, जल और जंगल उनकी पहचान और अधिकार हैं। इन्हें किसी भी कीमत पर छीने जाने नहीं दिया जाएगा।”मामला अब क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। ग्रामीणों ने जमीन से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कर आदिवासी हितों की रक्षा करने की मांग की है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

इंदौर पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष शोभा ओझा ने जैन संतों से लिया आशीर्वादचातुर्मास रत संतों के दर्शन कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

Next

अवैध मदिरा पर जिला खरगोन में बड़ा प्रहार, ड्रोन द्वारा सर्चिंग में भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER