Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Uncategorized

पुष्पेन्द्र सिंह राठौर की पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मात्र 24 घंटे के अंदर मंदसौर बस स्टैंड स्थित नाकोडा काम्पलेक्स में हुई चोरी के कुख्यात बदमाश चोर को गिरफ्तार किया

By Mohan Sharma
June 10, 2026 2 Min Read
0

मंदसौर जिला न्यूज रिपोटरमाणक लाल प्रजापत मन्दसौर पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसोर टी.एस. बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा शहर थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा दिनांक 07 – 08 जून 2026 की मध्य रात्रि मे नेहरु बस स्टेंड के पास स्थित नाकोडा काम्पलेक्स में हुई चोरी की घटना के कुख्यात बदमाश चोर आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।घटना का संक्षिप्त विवरण घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08-06-26 को फरियादी पुनित पिता मथुरालाल गुप्ता उम्र 35 साल निवासी मयूर कोलोनी मंदसौर के द्वारा थाना कोतवाली पर आकर रिपोर्ट किया की उसकी मोबाइल रिपेयरिंग व एसेसरीज की दुकान नाकोडा काम्पलेक्स जो की नेहरु बस स्टेंड के पास स्थित है। उक्त दुकान में दिनांक 07 -08 जुन 2026 की मध्य रात्री मे किसी अज्ञात चोर द्वारा दुकान का ताला तोड कर शटर खोलकर सेक्शन के दरवाजे का कांच फोडकर दुकान से मोबाइल एवं नगदी रुपये एवं मोबाइल की एसेसरीज,स्मार्ट वांच ईयरबर्ड चोरी कर लिये एवं काम्पलेक्स मे ही स्थित सतीश माहेश्वरी की दुकान से भी मोबाईल से संबधित सामान चोरी किया व पूजा बेल्ट की दुकान,बजरंग मोबाइल की दुकान,विहत मोबाइल की दुकान के भी ताले टुटना बताया फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओ में अपराध क्रमांक 368/2026 धारा 331 (4), 305(1) बीएनएस का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया। अनुसंधान के दौरान घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा एवं पुलिस कंट्रोल रुम के सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन किया गया आरोपी के आने जाने के रुट को ट्रेक किया गया एवं अज्ञात आरोपी की पतारसी मुखबिर तंत्र सक्रीय करके भी की गई मुखबिर तंत्र एवं तकनिकी जानकारी के आधार पर उक्त घटना के आरोपी के सांवरिया सेठ मंदिर जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान में होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस टीम भेजी जाकर आरोपी को अभिरक्षा मे लिया गया एवं वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुये आरोपी के कब्जे से चोरी गये मोबाइल,एसेसरीज आदि सामग्री जप्त की गई। आरोपी द्वारा पूर्व मे भी नाबालिक अवस्था में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।आरोपी के नाम सुनिल पिता नरेन्द्र शर्मा उम्र 19 साल निवासी ग्राम कुचडौद थाना अफलजपुर मंदसौर जप्त सामग्री-एड्रायड मोबाइल संख्या 05 किमत 80 हजार रुपये व एक कीपेड मोबाइल 1500 रुपये, स्मार्ट वांच 01 किमत 02 हजार रुपये व एक बेगकुल किमत जप्त सामग्री 83 हजार 500 रुपये सराहनीय कार्य में शहर थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिह राठौर एवं उनि शैलेन्द्र सिह कनेश प्रआर कमलेश सिंह भदौरिया आर मुजफ्फर उद्दीन (सायबर सेल जिपुका) आर हरीश राठौर,आर भानुप्रताप सिहं, आर नरेन्द्र सिंह, आर भारत बैरागी, आर सुनिल किरार आर सुरेश चौहान,आर योगेश साहू,आर मनीष धौलपुरिया आर अरुण पंवार, मआर शायर गुर्जर आर महेश चौहान (सीसीटीवी कंट्रोल रुम) की सराहनीय भूमिका रही और पुलिस के द्वारा कुख्यात बदमाश चोर आरोपी के खिलाफ आगे की ठौस कार्रवाई चल रही

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

बुरहानपुर जिले में दो दिन पहले हुई तेज बारिश और आंधी-तूफान ने किसानों के साथ-साथ स्थानीय उद्योगों को भी भारी नुकसान पहुंचाया

Next

मोदी सरकार के 12 वर्ष पर शि मंदिर में किया अभिषेक

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER