भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक में संगठन, विकास और सामाजिक समरसता पर हुआ व्यापक मंथनसिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर भी हुई विस्तृत चर्चा, 31,839 करोड़ रुपये की योजनाओं की जानकारी दी

📰 एसजे न्यूज़ उज्जैन उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी नगर जिला उज्जैन की कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रभारी बजरंग पुरोहित, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया तथा संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देने वाले पूर्व जिला अध्यक्षों का स्मरण किया।महिला सशक्तिकरण सामाजिक परिवर्तन का आधार : कलावती यादवनिगम सभापति कलावती यादव ने प्रदेश कार्यसमिति में पारित राजनीतिक प्रस्ताव, महिला सशक्तिकरण एवं युवा कल्याण के विषय पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल किसी योजना तक सीमित विषय नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का महत्वपूर्ण आधार है।उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उनके अनुसार प्रदेश में लगभग 5 लाख स्वयं सहायता समूहों से 62 लाख महिलाएं जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 युवा कल्याण और वर्ष 2028 महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से समर्पित रहेगा।विकसित मध्यप्रदेश और उज्जैन पर विधायक ने रखे विचारविधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने विकसित मध्यप्रदेश एवं विकसित उज्जैन के विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा उज्जैन के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सिंहस्थ-2028 के लिए 31,839 करोड़ की योजनाओं की जानकारीसिंहस्थ प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में उज्जैन को विश्व की सुंदरतम नगरी बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए लगभग 31,839 करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत की गई हैं।सामाजिक समरसता भाजपा की प्राथमिकता : अनिल फिरोजियासांसद अनिल फिरोजिया ने सामाजिक समरसता एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के विषय पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों के अनुरूप भाजपा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर कार्य कर रही है।उन्होंने सामाजिक समरसता, समानता और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथनजिला प्रभारी बजरंग पुरोहित ने संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया।जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने सेवा संकल्प अभियान सहित आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं कार्ययोजनाओं पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ संगठन के कार्यों में जुटने का आह्वान किया।बैठक का संचालन महामंत्री कमलेश बैरवा ने किया, जबकि आभार जगदीश पांचाल ने व्यक्त किया।बैठक में ओम जैन, सौभाग्यसिंह, राजेंद्र शर्मा, रूप पमनानी एवं राजेंद्र भारती सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।जानकारी —दिनेश जाटवा, मीडिया प्रभारीराजकुमार बंसीवाल, सह मीडिया प्रभारीभारतीय जनता पार्टी, नगर जिला उज्जैन,