Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

स्व. वेस्ता पटेल की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण

By Mohan Sharma
September 5, 2026 2 Min Read
0

आलीराजपुर। पूर्व विधायक एवं जनसेवा के प्रति समर्पित स्वर्गीय वेस्ता जी पटेल की 23वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को पटेल हाउस, बोरखड़ स्थित विधायक निवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिवारजनों, कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने स्व. वेस्ता जी पटेल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम की शुरुआत स्व. वेस्ता जी पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई। उपस्थित सभी लोगों ने उनके सामाजिक जीवन, जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. वेस्ता जी पटेल ने अपना जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने और क्षेत्र की जनता के हितों के लिए समर्पित किया

। उनके विचार, संघर्ष और सेवा भावना आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।इस अवसर पर आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल एवं जोबट विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सेना महेश पटेल द्वारा वार्ड क्रमांक 18 की आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्व. वेस्ता जी पटेल के लंबे समय तक साथी रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर सहित नगर के गणमान्य नागरिक, कांग्रेस कार्यकर्ता, परिवारजन एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।इस दौरान सभी ने स्व. वेस्ता जी पटेल के सामाजिक कार्यों और जनसेवा के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन सदैव समाजसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके द्वारा स्थापित सेवा और सामाजिक सरोकार की परंपरा को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कारागार में जन्म लेने वाले भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव कसरावद अप जेल में जेल अधीक्षक धर्मवीर सिंह उमरैया की अध्यक्षता में हर्षोल्लास से मनाया गया

Next

धुंधड़का में कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जय श्रीकृष्ण के जयकारे

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER