बसवा श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट द्वारा सदस्यता अभियान संपन्न
रमाकांत मोरे

श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट द्वारा सीतापुर (उत्तर प्रदेश) के ग्राम बसवा में चलाया गया भव्य सदस्यता अभियान सीतापुरर जनपद सीतापुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम बसवा में श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट के तत्वावधान में एक विशेष सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं और ग्रामीण जनों को संगठन से जोड़कर सामाजिक कार्यों और धार्मिक आयोजनों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।अभियान के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को संगठन की रूपरेखा, उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान स्थानीय निवासियों, विशेषकर युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट की सदस्यता ग्रहण की।ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद करना और युवाओं में धार्मिक व नैतिक मूल्यों को जागृत करना है। ग्राम बसवा में चलाए गए इस सफल अभियान से संगठन का दायरा और अधिक मजबूत हुआ है। इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और ट्रस्ट के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में निवेदक प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर सिंह शेखावत एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास अग्रवाल श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट जयपुर उपस्थित थे ।
