फसलों का किया निरीक्षण
रमाकांत मोरे बुरहानपुर

कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बिरोदा में मक्का एवं तुअर फसल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फसलों की वर्तमान स्थिति, पौधों की वृद्धि, कीट-व्याधि एवं पोषण संबंधी स्थिति का जायजा लिया गया।डॉक्टर संदीप सिंह वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक द्वारा किसानों से चर्चा कर तुअर फसल में पट्टी लपेटक कीट का प्रकोप देखा गया जिसके नियंत्रण के लिए इमिडक्लोपरिड एवं क्लोरोपायरीफोस के छिड़काव का सुझाव दिया गया साथ ही किसानों को संतुलित पोषण प्रबंधन, कीट एवं रोगों की नियमित निगरानी तथा आवश्यकतानुसार उचित कृषि आदान का उपयोग करने की सलाह दी गई।इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र संडास कला से डॉक्टर संदीप सिंह वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, कृषि विभाग से श्रीराम पाटील वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकास खंड बुरहानपुर, कृषि विस्तार अधिकारी चेतन बडोल , कृषक श्री अशोक प्रजापति, परमोद आनंद महाजन, सुरेश महाजन सहित अन्य किसान उपस्थित रहे ।
