Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

भाजपा नेता अरविंद गुप्ता ने प्रभारी मंत्री से भेंट कर सीएमओ की नियुक्ति का अनुरोध किया

By Mohan Sharma
June 10, 2026 2 Min Read
0

विगत दिनांक 9 जून को भोपाल में,जिला प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत जी से भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व पार्षद श्री अरविंद गुप्ता एवं आलोक विजयवर्गीय ने सौजन्य भेंट की एवं नगर पालिका गुना में विगत 20 दिन से मुख्य नगर पालिका अधिकारी का पद रिक्त होने से आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता श्री अरविंद गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका में कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं होंने से कर्मचारियों द्वारा दिनांक 8 जून को नपा अध्यक्ष जी को ज्ञापन दिया है। साथ ही वर्तमान में गुना नगर में राष्ट्रीय संत श्री सुधा सागर जी महाराज भी पधारे हैं एवं प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु देश-विदेश से गुना में आ रहे हैं , ऐसे में नगर पालिका द्वारा दी जाने वाली आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो रही है। इसके अतिरिक्त नगर पालिका की अति आवश्यक सेवाएं जिनमें स्ट्रीट लाइट, विद्युत बिल, वाहनों के डीजल एवं वाहन मेंटेनेंस, पेयजल व्यवस्था, साफ सफाई सहित कर्मचारियों के भुगतान सहित शासन की जन कल्याणकारी योजनाएं भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है ।अरविंद गुप्ता ने बताया कि मध्य प्रदेश के अधिकांश निकायों में सीएमओ के रिक्त पदों की पदस्थापना हो गई है। श्री गुप्ता ने प्रभारी मंत्री श्री गोविंद राजपूत से नगर पालिका गुना में सीएमओ की पद स्थापना अथवा प्रभार दिलाने का अनुरोध किया है, जिससे शहर वासियों की समस्याओं सहित नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण हो सके। उन्होंने बताया कि प्रभारी मंत्री महोदय द्वारा शीघ्र ही सीएमओ की व्यवस्था कराये जाने का आश्वासन दिया है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने– तहसीलदारों-नायब तहसीलदार पर की कार्रवाई…. जनता की शिकायतें पड़ी भारी…

Next

30 जून तक कराएं अनिवार्य ई-केवायसी, नहीं तो हो सकती है परेशानी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER