शासकीय प्राथमिक विद्यालय देवगढ़ में छात्रों को डॉ. मयंक पाटीदार ने वितरित की शैक्षणिक सामग्री

*गणपुर* रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर सेवा एवं शिक्षा के भाव को आगे बढ़ाते हुए रामांश हेल्थ क्लिनिक बड़वानी के डॉ. मयंक पाटीदार (एमडी) एवं डॉ. अनिकेत पाटीदार द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय बयड़ीपुरा देवगढ़, संकुल गणपुर के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सामग्री भेंट की गई।डॉ. मयंक पाटीदार पिछले 10 वर्षों से आशाग्राम अस्पताल में सेवा कार्य से जुड़े हुए हैं। उन्होंने शिक्षक हरिओम पाटीदार एवं गायत्री पाटीदार को विद्यार्थियों के उपयोग हेतु शैक्षणिक सामग्री प्रदान की।इस अवसर पर विद्यालय के सूत्र वाक्य “सा विद्या या विमुक्तये” अर्थात विद्या वही है जो हमें विकारों से मुक्त करे, के भाव को स्मरण करते हुए बच्चों में सदाचार, सेवाभाव एवं उच्च व्यक्तित्व के विकास की आवश्यकता पर जोर दिया गया।सेवा कार्य के लिए डॉ. मयंक पाटीदार के इस पुण्य कार्य की संकुल प्राचार्य जी.एस. मुझाल्दा, जनशिक्षक अरुण कुमार पांडे, रमेश चंद्र काग एवं शाला प्रभारी राजेश बैरागी ने सराहना करते हुए साधुवाद दिया।शैक्षणिक सामग्री प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान दिखाई दी।
