Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Mandsour

गरोठ में स्कूली वाहनों पर प्रशासन की कार्रवाई, 4 बसें जब्त

By Mohan Sharma
September 2, 2026 1 Min Read
0

मंदसौर माणक लाल प्रजापत जिला न्यूज ब्यूरो

गरोठ में स्कूली वाहनों पर प्रशासन की कार्रवाई, 4 बसें जब्त मन्दसौर। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जारी नए यातायात गजट नोटिफिकेशन के बाद प्रशासन ने स्कूली वाहनों की जांच को लेकर अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर गरोठ एसडीएम राहुल चौहान के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने स्कूली वाहनों की जांच की।जांच अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न स्कूली बसों को रोककर उनके फिटनेस प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट सहित आरटीओ सिस्टम से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। साथ ही वाहनों में निर्धारित यातायात एवं सुरक्षा नियमों के पालन की भी पड़ताल की गई।जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन एवं आवश्यक दस्तावेजों में कमियां पाए जाने पर प्रशासन ने 4 स्कूली बसों को जब्त कर लिया। जब्त किए गए वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले किया गया है।प्रशासन की इस कार्रवाई से स्कूली वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूली वाहनों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

व्यंकट विद्या विहार हाई स्कूल गोपालपुरा मैं जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्ल्लास से मनाया गया

Next

मंदसौर में अनोखा प्रदर्शन, सड़क के गड्ढों को दी श्रद्धांजलि

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER