Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Chhindvada

अमृत-2 योजना की पाइपलाइन की जांच करने पहुंचे अधिकाररीपरासिया। अमृत-2 योजना के तहत मंधान बांध से परासिया तक बिछाई जा रही पाइपलाइन के कार्य की जांच करने बुधवार को भोपाल से अधिकारी परासिया पहुंचे

By Mohan Sharma
September 2, 2026 2 Min Read
0

अमृत-2 योजना की पाइपलाइन की जांच करने पहुंचे अधिकाररीपरासिया। अमृत-2 योजना के तहत मंधान बांध से परासिया तक बिछाई जा रही पाइपलाइन के कार्य की जांच करने बुधवार को भोपाल से अधिकारी परासिया पहुंचे। सेवानिवृत्त मेजर जनरल तेज प्रताप सिंह रावत ने न्यूटन क्षेत्र में पाइपलाइन विस्तार के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान जेसीबी से जमीन खुदवाकर पाइपलाइन की गहराई की जांच की गई और मौके पर इसकी माप भी कराई गई।बताया गया कि करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन विस्तार का कार्य नागपुर की सेंट्रल इंडिया फर्म द्वारा किया जा रहा है। कार्य निर्धारित समय में पूरा नहीं होने को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय ने जांच अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि काम में देरी के कारण गर्मी के मौसम में नागरिकों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ा।जांच के दौरान अधिकारी ने पाइपलाइन की स्थिति और जमीन के अंदर उसकी गहराई की जांच की। कार्य में देरी पाए जाने पर संबंधित कंपनी पर नियमानुसार पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए गए। इसके लिए नगर पालिका सीएमओ को प्रस्ताव तैयार कर भेजने के लिए कहा गया है। बताया गया कि इससे पूर्व भी कंपनी पर करीब 26 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई जा चुकी है।पाइपलाइन की जांच न्यूटन में पेंच नदी से पहले के क्षेत्र में की गई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय, एई गुप्ता,सीएमओ योगेश बट्टी,न्यूटन सीएमओ श्रद्धा मेरावी,सहायक यंत्री विनय शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय ने कहा कि पाइपलाइन का कार्य समय पर पूरा नहीं होने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। जांच अधिकारी के समक्ष मामले को रखा गया, जिस पर संबंधित कंपनी के विरुद्ध पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कन्हरगांव चौकी प्रभारी बलवंत सिंह टेकाम सरलता और सख्ती की मिसाल

Next

व्यंकट विद्या विहार हाई स्कूल गोपालपुरा मैं जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्ल्लास से मनाया गया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER