पेड़ों के बांधे रक्षा सूत्र, करेंगे सुरक्षा, नर्मदा समग्र का प्रकृति संरक्षण का अनूठा आयोजन

। रिपोर्टर नवीन रायली रक्षा के पर्व रक्षा बंधन के अवसर पर नर्मदा समग्र द्वारा पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। बुधवार को ग्राम माकडखेडा के लेपा फाटे पर स्थिति श्रीराम कुटी आश्रम पर आयोजित वृक्षसूत्र बंधन कार्यक्रम के तहत आश्रम परिसर में लगे फलदार एवं छायादार पेड़ पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। आयोजन में नर्मदा सम्रग के राज्य समन्वयक मनोज जोशी ने कहा कि बिगड़ते पर्यावरण के लिय पौधारोपण तो बहुत होता है। लेकिन उनकी सुरक्षा उस स्तर पर नहीं हो पाती है। इस कारण कई पौधे पेड़ ही नहीं पाते है। इस अभियान के तहत हम पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर यह जागृति लाना चाहते हे कि आम जन मानस इस माध्यम से जुड़कर पेड़ों की देखभाल करे। नर्मदा समग्र के संभाग टोली सदस्य सुधीर सराफ ने कहा किनदियों पेड़ पौधे से आत्मीय रिश्ते बनाकर उन्हें सुरक्षित एवं संरक्षित करने के उद्देश्य से नर्मदा समग्र रक्षा सूत्र बंधन अभियान चलाता है। रक्षा बंधन से जन्माष्टमी तक चलने वाले अभियान में आम लोग जुड़कर प्रकृति संरक्षण में सहभागी बनते है। कार्यकम में मेहताब बाबा,नर्मदा समग्र के संभाग सह समन्वयक अभिषेक भटोरे, नितिन डोंगरे सहित ग्रामीण उपस्थित थे। इसके साथ ही नर्मदा तट के ग्राम भट्यान के सियाराम घाट पर भी नर्मदा समग्र टोली के गजेंद्र पटेल अभिषेक भटोरे द्वारा मां नर्मदा जल के कलश को रक्षा सूत्र बांधा एवं नर्मदा संरक्षण एवं वृक्ष संरक्षण का संकल्प लिया।