Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

मंत्री नागर सिंह चौहान के “5 दिन में पानी” वाले बयान पर जोबट विधायक नगरपालिका अध्यक्ष सेना पटेल का पलटवार

By Mohan Sharma
September 1, 2026 2 Min Read
0

जोबट विधायक नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल बोलीं—मंत्री जी को गलत जानकारी दी गई, हमारे पास वार्डवार जल वितरण का पूरा रिकॉर्डआलीराजपुर। आलीराजपुर नगर में पेयजल व्यवस्था को लेकर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान द्वारा दिए गए बयान पर जोबट विधायक एवं आलीराजपुर नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल ने कड़ा पलटवार किया है। मंत्री द्वारा नगर में पांचवें दिन पानी मिलने के बयान को सेना पटेल ने गलत बताते हुए कहा कि मंत्री जी को किसी ने गलत जानकारी दी है।सेना पटेल ने कहा कि आलीराजपुर नगर के वार्ड क्रमांक 1 से 18 तक नियमित रूप से जल वितरण किया जा रहा है। सामान्य स्थिति में एक से दो दिन के अंतराल में पानी पहुंचाया जाता है। कहीं पाइपलाइन में लीकेज, मोटर खराब होने या अन्य तकनीकी समस्या के कारण किसी क्षेत्र में दो-तीन दिन का अंतर हो सकता है, लेकिन पांच दिन में पानी मिलने की बात सही नहीं है।उन्होंने कहा कि नगरपालिका के पास वार्ड और मोहल्लेवार जल वितरण का पूरा रिकॉर्ड और रजिस्टर मौजूद है, जिसमें किस वार्ड और मोहल्ले में किस दिन और कितने समय पानी दिया गया, इसकी पूरी जानकारी दर्ज है।जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि वे लंबे समय से नगरपालिका की जिम्मेदारी संभाल रही हैं और जल वितरण का रिकॉर्ड लगातार व्यवस्थित रूप से रखा जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर यह रिकॉर्ड मंत्री और आम जनता के सामने भी उपलब्ध कराया जा सकता है।उन्होंने मंत्री नागर सिंह चौहान से कहा कि “मंत्री जी, एक बार सही जानकारी प्राप्त कर लीजिए। अगर आपको गलत जानकारी दी गई है तो उसे सुधारिए। सही को सही और गलत को गलत कहना चाहिए। हमारे पास जल वितरण का पूरा रिकॉर्ड मौजूद है।”सेना पटेल ने कहा कि जनप्रतिनिधि और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को किसी भी विषय पर तथ्यात्मक जानकारी के आधार पर ही बयान देना चाहिए। बिना पूरी जानकारी के इस तरह का बयान देना उचित नहीं है उन्होंने कहा कि नगरपालिका नागरिकों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। यदि किसी तकनीकी कारण से कहीं जल वितरण प्रभावित होता है तो उसे भी तत्काल ठीक कराने का प्रयास किया जाता है।साथ ही नगरपालिका अध्यक्ष एवं जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने नागरिकों से अपील की कि जिन उपभोक्ताओं पर जलकर अथवा अन्य नगरपालिका कर बकाया है, वे समय पर उसका भुगतान करें, ताकि आत्मनिर्भर नगरपालिका के तहत नगर की व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सके।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

उज्जैन से इरफान अन्सारी की रिपोर्टचिता पर जल रहे मानव शव के साथ अमानवीय कृत्य का वीडियो वायरल, जीवाजीगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Next

कलश यात्रा कि जगह जगह की पूजा अर्चना

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER