Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Ujjain

उज्जैन से इरफान अन्सारी की रिपोर्टचिता पर जल रहे मानव शव के साथ अमानवीय कृत्य का वीडियो वायरल, जीवाजीगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

By Mohan Sharma
September 1, 2026 2 Min Read
0

इरफान अंसारी उज्जैन उज्जैन। थाना जीवाजीगंज क्षेत्र स्थित चक्रतीर्थ श्मशान घाट में चिता पर जल रहे मानव शव के साथ कथित अमानवीय एवं आपत्तिजनक कृत्य कर उसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल करने के मामले में जीवाजीगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को फरियादी विष्णुनाथ जी महाराज गुरु बम-बम नाथ द्वारा थाना जीवाजीगंज में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि काली उर्फ नंदीगिरी शिवविष्णुब्रह्मा, निवासी साडूमाता की बावड़ी के आगे, आउटर रिंग रोड, उज्जैन ने चक्रतीर्थ श्मशान घाट में मानव शव के साथ आपत्तिजनक कृत्य किया तथा उसका वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर वायरल किया।शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी जीवाजीगंज निरीक्षक प्रतीक शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उज्जैन से गिरफ्तार कर थाने लाया।पुलिस द्वारा आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत विवेचना जारी है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना के संबंध में अपना अपराध स्वीकार किया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।🔹 गिरफ्तार आरोपीकाली उर्फ नंदीगिरी शिवविष्णुब्रह्माहाल मुकाम – साडूमाता की बावड़ी के आगे, आउटर रिंग रोड, उज्जैन।🔹 पुलिस की अपीलउज्जैन पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भड़काऊ अथवा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री को स्वयं वायरल या शेयर न करें। ऐसी कोई सामग्री सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

मनावर जिला कांग्रेस कमेटी धार द्वारा अखिलीय भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ भेद भाव कर शुद्धिकरण की घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

Next

मंत्री नागर सिंह चौहान के “5 दिन में पानी” वाले बयान पर जोबट विधायक नगरपालिका अध्यक्ष सेना पटेल का पलटवार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER