46 वर्ष बाद फिर मिले सेवासदन के साथी, यादों का संगम बना पुनर्मिलन

रमाकांत मोरे*बुरहानपुर* *सेवासदन महाविद्यालय बुरहानपुर के सत्र 1980-83 के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों का 46 वर्ष बाद भावुक एवं आत्मीय तृतीय पुनर्मिलन कार्यक्रम इंदिरा कॉलोनी स्थित मंगल भवन में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों नागपुर , चन्द्रपुर, अमरावती, नाशिक, मुंबई, पूना, अहमदाबाद, खरगोन, इन्दौर सहित बुरहानपुर से CA, डाक्टर, सेवा निवृत्त बैंक के प्रंबधक, रेल्वे अधिकारी, शिक्षक, बीमा अधिकारी/अभिकर्ता व्यवसायी,रीयल एस्टेट कारोबारी,कर सलाहकार, अधिवक्ता,महाविद्यालय में 61अध्ययनरत साथी सपत्नीक-सहपतिदेव सहित 101की संख्या में पधारे।**कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे कुमकुम-केसर युक्त तिलक, सुगन्धित इत्र,गुलाब फूल, मोतियों की माला सभी को पहनाकर ढोल की मधुर थाप पर आत्मीय स्वागत से हुआ। कार्यक्रम के सूत्रधार राजकुमार अग्रवाल एवं मंजीतसिंह बिंद्रा ने श्री गणेश जी के चित्र पर पुष्प माला पहनाकर तथा वीणा साहू, सुजाता पटेल, सुनीता हकीम एवं साथियों द्वारा गणेश स्तुति, दीप प्रज्वलन किया गया। रीता गांधी द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। ममता कापड़िया, रीता वाणी द्वारा सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया गया।**प्रथम सत्र ‘यादों का सफर’ में परिचय सत्र में कार्यक्रम संचालन सुनील गुजराती ने करते सभी साथियों को मंच पर आमंत्रित किया। सभी ने अपने जीवनसाथी के साथ जीवन यात्रा साझा की। राजेन्द्र पटेल ने कार्यक्रम ‘अपना संस्मरण’ का संचालन किया।*1980 से अब तक के संघर्ष से सफलता तक के अनुभवों में*


*राजकुमार अग्रवाल, संजीव पाठक,अरूण देवताले,भरत श्रॉफ ने सभी को भावुक कर दिया।* *11:45 से राजेन्द्र पटेल के संचालन में साथियों द्वारा सामूहिक गरबा, समूह नृत्य में नरेन्द्र बनोरिया, राजकुमार शाह, सुदामालाल, राजेश शाह, हरीश महाजन,कन्हैया शाह,संतोष पाटीदार, कन्हैयालाल ढालवानी, हरीश महाजन, सुरेन्द्र सुगंधी, दिगम्बर महाजन, चंद्रकांत निकम,प्रमोद हकीम, विवेक पाटीदार,अल्पना पाटीदार, ,सुनीता सुगंधी, प्रेमलता, रेणु गुजराती,प्रभा खडोले, ज्योति जरीवाला, सरोज शाह,प्रतिमा पाठक, सुषमा महाजन,श्रद्धा पटेल सहित मुंबई की महिला साथियों का विशेष नृत्य,भूपेंद्र श्रॉफ, रविंद्र श्रॉफ, अनिल पाराशर, के मधुर गीतों ने समां बांध दिया। दीपा अतुल तारकस, सुजाता विनय पटेल,सुनीता मुकेशश्रॉफ,शोभा राजेंद्र सुगंधी की विशेष उपस्थिति रही।दोपहर 1:00 बजे कॉलेज साथियों एवं परिवार सहित ग्रुप फोटो के पश्चात अध्यनरत दिवंगत 26 साथियों, और 08 दिवंगत जीवनसाथियों को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।**द्वितीय सत्र ‘रंगारंग’ शाम 5:00 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें शिवम् यादव का बुमर नृत्य, राजस्थानी नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।आमंत्रित एंकर फाल्गुनी सोनी के द्वारा हास्यपूर्ण मंच संचालन, आमंत्रित गायक प्रणाल मालवीय एवं इंदौर के कलाकारों के सामूहिक नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रात्रि में पानी-पुरी, रबड़ी-मलाई कुल्फी सहित रात्रि भोजन एवं फीडबैक सत्र के बाद खेल प्रतियोगिता के विजेताओं जसबीर कौर, ममता तिवारी, श्रीनारायण, सुरेन्द्र सुगंधी को राजकुमार अग्रवाल, एवं सुनील माहेश्वरी ने पुरस्कार प्रदान किया।**सेवा सदन महाविद्यालय परिवार समूह के श्रीनारायण तिवारी,सुनील गुजराती,नरेंद्र बनोरिया, राजेश शाह ,हरीश महाजन, प्रमोद हकीम,सुरेश दलाल, प्रकाश ठारवानी,अरुण देवताले ,सुरेंद्र गंगराड़े ,चंद्रकांत यादव ,हरीश पोद्दार ,सुनील महेश्वरी, भरत श्रॉफ, महेन्द्र दाहिमा द्वारा उपस्थित सभी को “शिव पुराण ग्रंथ” श्रावण मास का प्रतीक उपहार दिया गया। हेमलता कन्हैयालाल शाह द्वारा पुरुष वर्ग को दुपट्टा अंगवस्त्र, महिला वर्ग को पर्स दिया गया। प्रायोजक द्वारा इलेक्ट्रिक वाटर केटल स्मृति चिन्ह वितरण किया गया।**कार्यक्रम के प्रायोजक श्री राजकुमार अग्रवाल एवं श्री मंजीत सिंह बिंद्रा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में रविन्द्र श्रॉफ, हरीश महाजन, विवेक पाटीदार, नरेन्द्र बनोरिया, सुरेन्द्र गंगराड़े, कन्हैयालाल शाह, राजेन्द्र पटेल, प्रमोद हकीम, संतोष पाटीदार, श्रीनारायण तिवारी, संजय साहू सुनील गुजराती के विशेष योगदान सहित सभी साथियों का उल्लेख किया। सुनील गुजराती द्वारा आयोजक मंडल की और से सभी का धन्यवाद किया गया।**अंत में सभी साथियों ने अगले मिलन तक जुड़े रहने एवं राष्ट्रीय वन अभियरण ताडोबा महाराष्ट्र जंगल भ्रमण का संकल्प लेकर नम आँखों से विदाई ली। सच में सुबह 8:30 से रात 11:30 तक कोई बोर नहीं हुआ – सिर्फ यादें बनीं।*