Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर आंगनबाड़ी भवन निर्माण की मांग को लेकर करणी सेना व ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

By Mohan Sharma
September 1, 2026 2 Min Read
0

संवाददाता जिला ब्यूरो ग्रामीण धार बदनावर से माही राठौड़/ बीते दिनों राजस्व अमले से भी हुई थी झुमाझटकी, उसके बाद भी आरोपियों पर कार्यवाही नहीं होने को लेकर भी उठे सवाल, संरक्षण दिए जाने का लगाया आरोप चिराखान। कानवन थाना अंतर्गत ग्राम खिलेड़ी में तालाब स्थित शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर करणी सेना पदाधिकारियों,ग्रामीणो व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत खिलेड़ी में विगत दिनों नायब तहसीलदार सलोनी पटवा व्दारा अतिक्रमण हटाने को लेकर आदेश पारित कर कार्यवाही के लिए पटवारीयो का दल गठित कर मौके पर भूमि को आंगनबाड़ी भवन के लिए आरक्षित करने की कार्यवाही के लिए भेजा गया था। परन्तु एक परिवार के लोगों ने राजस्व अमले से झुमाझटकी व अभद्रता कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई थीं। उसके बाद दल बिना कार्यवाही करें मौके से बेरंग लौट गया था। उसके बाद भी अतिक्रमणकर्ता ने कब्जा नही हटाया। मामले को लेकर करणी सेना के प्रमुख पदाधिकारीयों,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणो ने ज्ञापन सौंपकर उक्त भूमि को आंगनबाड़ी के लिए आरक्षित करने व तत्काल अतिक्रमण हटाने की मांग की है। उपस्थित लोगों ने बताया कि पूर्व में बालुसिंह राजपूत का कब्जा था पटवारी व्दारा उन्हें शासकीय भवन में उपयोग किए जाने की बात कहकर हटने के निर्देश दिए थे। बालुसिंह ने स्थान खाली कर दिया था बाद में उक्त भूमि पर अन्य अतिक्रमणकर्ता ने कब्जा कर लिया। जिसे हटाने की मांग 2024 से की जा रही है। कार्यवाही नहीं होने पर पीड़ित परिवार ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। इसके बाद नायब तहसीलदार सलोनी पटवा ने खिलेड़ी पंचायत में जाकर शिकायतकर्ता को अतिक्रमण हटाने का आश्वासन देते हुए शिकायत बन्द करवा दी। परन्तु मौके से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद नायब तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर करणी सेना व्दारा ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद नायब तहसीलदार ने कार्यवाही के लिए आदेश पारित कर पटवारियों का दल गठित किया व भूमि से अतिक्रमण हटाने व शासकीय भूमि का बोर्ड चस्पा कर उक्त भूमि को आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए पंचायत को हस्तांतरित करने के लिए मौके पर भेजा था। परन्तु कार्यवाही के दौरान राजस्व अमले से भी झुमाझटकी की गई थी। जिससे भूमि से अतिक्रमणकर्ता को बिना हटाए राजस्व दल बेरंग लौट गया था। उसके बाद कोई उचित कार्यवाही नहीं की जा रही है। साथ ही कब्जाधारी को संरक्षण प्रदान किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। आक्रोशित लोगों ने शीघ्र अतिक्रमण हटाने की मांग की। अगर कार्यवाही नहीं की गई तो उच्च अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। इस दौरान श्री राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष केवलसिंह चावड़ा पलवाड़ा,जिला प्रभारी रविराज सिंह कानवन, तहसील अध्यक्ष लोकेन्द्रसिंह कचनारिया, सुरेन्द्रसिंह राठौर, कालुसिंह मकवाना, पप्पी बना,सुरेन्द्रसिंह बेगन्दा, राजपालसिंह पटेल, जितेन्द्रसिंह पंचकवासा,महेन्द्रसिंह चावड़ा टकरावदा,विज्जु बना सकतली, भगवानसिंह , शैलेंद्रसिंह,कुलदीपसिंह राजपूत करणी सेना खिलेड़ी नगर टीम सहित बड़ी संख्या में करणी सैनिक व सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

ग्राम दोगावा में करंट लगने से महिला की मौके पर मौत, गांव में मातम

Next

46 वर्ष बाद फिर मिले सेवासदन के साथी, यादों का संगम बना पुनर्मिलन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER