Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

मां ताप्ती में आस्था रखें, एवं पवित्र रखें , नदी में घरों का केर कचरा ना डाले : ताप्ती सेवा समिती

By Mohan Sharma
August 31, 2026 2 Min Read
0

रमाकांत मोरेबुरहानपुर। ताप्ती स्वच्छता जनजागृति अभियान के अंतर्गत आज मां ताप्ती के घाटों पर स्वच्छता एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इसी दौरान हिंदू वीर सेना, लालबाग के सदस्य कांवड़ में मां ताप्ती का पवित्र जल लेने पहुंचे। ताप्ती सेवा समिति के सदस्यों ने कांवड़ यात्रियों के बीच पहुंचकर मां ताप्ती की महिमा और स्वच्छता के धार्मिक महत्व के बारे में जागरूक किया।उन्हें बताया गया कि हमारे संत-महात्माओं ने तीर्थ यात्रा के बाद मां ताप्ती में स्नान एवं पूजा-अर्चना का महत्व बताया है। लेकिन यह विडंबना है कि जिस मां ताप्ती के पवित्र जल में हम स्नान कर पुण्य की कामना करते हैं, उसी में पूजा के बाद की सामग्री और घर की गंदगी विसर्जित कर देते हैं।मां ताप्ती को गंदा करना केवल नदी को प्रदूषित करना नहीं, बल्कि हमारी आस्था को भी ठेस पहुंचाना है।समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की कि हम स्वयं मां ताप्ती में गंदगी न डालें और दूसरों को भी प्रेमपूर्वक समझाकर रोकें। अनजाने में हुई गलती ईश्वर क्षमा कर सकते हैं, लेकिन लोग जानबुझकर मां ताप्ती नदी में कचरा डालकर स्वच्छ पानी को गंदा कर रहे हैं ।“मां ताप्ती से हम पुण्य चाहते हैं तो मां ताप्ती को स्वच्छ रखकर पुण्य भी कमाएं।”इस अवसर पर अध्यक्ष सरिता भगत, डॉ. यूसुफ खान, मनोज लकड़वाला, विजय राठौर, संजय चिते, अताउल्ला खान, राजकुमार वाच्छानी, देवचरण शर्मा, पुनीत सांकलें सहित समिति के साथी एवं हिंदू वीर सेना, लालबाग के कांवड़ यात्री उपस्थित रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

इस्टाग्राम रील के माध्यम से नोट दिखाकर दस गुना रुपये देने का झांसा देकर बुलाकर लूट करने वाले गिरोह का शिकारपुरा पुलिस ने किया पर्दाफाश एक आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मोबाइल पुलिस ने किया जप्त

Next

खिलचीपुर में मालवीय समाज नवयुवक संघ का गठन, राजू मालवीय बने अध्यक्ष

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER