Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

इस्टाग्राम रील के माध्यम से नोट दिखाकर दस गुना रुपये देने का झांसा देकर बुलाकर लूट करने वाले गिरोह का शिकारपुरा पुलिस ने किया पर्दाफाश एक आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मोबाइल पुलिस ने किया जप्त

By Mohan Sharma
August 31, 2026 2 Min Read
0

रमाकांत मोरेबुरहानपुर सोमवार दिनांक 31 को पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में जिले में अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा लूट की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।*घटना का विवरण* फरियादी निवासी ग्राम शंखवास थाना भवण्डा, जिला नागौर (राजस्थान), द्वारा रिपोर्ट की गई कि कुछ दिन पूर्व उसने Instagram पर एक Reel देखी थी, जिसमें “एक लाख रुपये के बदले दस लाख रुपये” देने का लालच दिया जा रहा था तथा संपर्क हेतु मोबाइल नंबर प्रदर्शित था।फरियादी द्वारा उक्त नंबर पर संपर्क करने पर आरोपियों ने उसे WhatsApp के माध्यम से बातचीत कर बुरहानपुर बुलाया। दिनांक 28.08.2026 को आरोपियों द्वारा उसे ग्राम दरियापुर के पास लुब्री पाइप फैक्ट्री के पीछे बुलाया गया। फरियादी के वहां पहुंचने पर तीन व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की तथा उसे पास स्थित केले के खेत में ले जाकर उसकी जेब से ₹23,000/- नगद निकाल लिए एवं उसके कानों में पहनी सोने की दो बालियां, वजन करीब 2.5 ग्राम, जबरदस्ती छीनकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।घटना के बाद फरियादी द्वारा थाना शिकारपुरा पर रिपोर्ट करने पर अपराध क्रमांक 302/26 धारा 309 ( 6) बीएनएस का पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया दिनांक 30.08.2026 को आरोपी विष्णु पिता शंकर चौहान, निवासी भीलखेड़ी, जिला खंडवा को अभिरक्षा में लिया गया जिसके द्वारा उसके साथियों के साथ मिलकर रूपों का लालच देकर बुलाकर लूट करना स्वीकार किया गया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार उसके कब्जे से मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जप्त किया गया। एवं अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया पर कम समय में रुपये कई गुना करने का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाने की बात सामने आई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने इस प्रकार की अन्य कितनी वारदातें की हैं तथा गिरोह में अन्य कौन-कौन व्यक्ति शामिल हैं।पुलिस की आमजन से अपील है कि सोशल मीडिया पर रुपये कई गुना करने, निवेश पर असामान्य लाभ देने अथवा कम समय में अधिक पैसा देने वाले किसी भी लालच में आकर अनजान व्यक्तियों से संपर्क न करें और न ही उनके बुलाने पर किसी सुनसान स्थान पर जाएं। ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।*गिरफ्तार आरोपी**आरोपी विष्णु पिता शंकर चौहान, निवासी भीलखेड़ी, जिला खंडवा**विशेष भूमिका* निरीक्षक संदीप चौरसिया थाना प्रभारी शिकारपुरा, उप निरीक्षक दिलीप सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष दोगने, प्रधान आरक्षक विक्रम चौहान, प्रधान आरक्षक अजय बरूले सायबर सेल आरक्षक आरक्षक दुर्गेश पटेल, आरक्षक ललित चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

रामा पीर के दर्शन के लिए भक्तों का जत्था रवाना

Next

मां ताप्ती में आस्था रखें, एवं पवित्र रखें , नदी में घरों का केर कचरा ना डाले : ताप्ती सेवा समिती

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER