Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में म्याना थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही मात्र 48 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया

By Mohan Sharma
June 10, 2026 2 Min Read
0

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधो को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए इन मामलों में त्वरित, सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में म्याना थाना पुलिस द्वारा थानांतर्गत एक विवाहिता से दुष्‍कर्म के गंभीर मामले में तत्‍परता का परिचय देते हुए मात्र 48 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिनांक 08 जून 2026 को एक विवाहित महिला द्वारा म्याना थाने में आरोपी यशवंत कुशवाह निवासी म्याना के विरूद्ध दिनांक 06 जून 2026 को उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिसकी रिपोर्ट पर से आरोपी के विरूद्ध म्याना थाने में अपराध क्रमांक 141/26 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए म्याना थाना पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सुदृढ़ कर जिसकी सरगर्मी से तलाश की गईं । इसमें पुलिस के अथक एवं सक्रिय प्रयासों के परिणाम स्‍वरूप रिपोर्ट के मात्र 48 घंटे के भीतर ही आज दिनांक 10 जून 2026 को आरोपी के संबंध में मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर म्याना थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म के आरोपी जसवंत उर्फ यशवंत पुत्र लालाराम कुशवाह उम्र 48 वर्ष निवासी म्याना जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तारी उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है । म्याना थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया, ऊमरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बुंदेल सिंह सुनेरिया, सउनि विजय सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक अखिल शर्मा, प्रधान आरक्षक ओमकांत खटीक, आरक्षक देवेन्द्र जाटव, आरक्षक रंजीत सिंह, आरक्षक सचिन रघुवंशी एवं आरक्षक रामकृष्ण जाटव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

म्याना थाना पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के 06 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार तीन स्थाई वारंटी किए गिरफ्तार

Next

अपहृत अथवा गुमशुदा नाबालिगों की दस्तयाबी में गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही म्याना पुलिस की सक्रियता से मात्र 04 दिवस में दस्तयाब हुई अपहृत नाबालिग बालिका

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER