Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

म्याना थाना पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के 06 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार तीन स्थाई वारंटी किए गिरफ्तार

By Mohan Sharma
June 10, 2026 2 Min Read
0

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों, इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में म्याना थाना पुलिस द्वारा एससी/एसटी एक्ट के 06 वर्ष पुराने प्रकरण में लंबे समय से फरार तीन स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार माननीय विशेष न्यायालय, गुना के प्रकरण क्रमांक 73/20 में न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार चल रहे आरोपियों सतेन्द्र सिंह रघुवंशी, शिवेन्द्र सिंह रघुवंशी तथा राजेश रघुवंशी निवासीगण ग्राम उकावद की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय से पृथक-पृथक तीन स्थायी वारंट जारी किए गए थे । म्याना थाना पुलिस द्वारा वारंटियों की लगातार तलाश की जा रही थी । इसमें पुलिस की सतत निगरानी, सूचनाओं के संकलन एवं अथक प्रयासों के फलस्वरूप आज दिनांक 10 जून 2026 को वारंटियों के संबंध में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर म्याना थाना पुलिस द्वारा तत्पर और प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार तीनों स्थाई वारंटियों 1-सतेन्द्र सिंह पुत्र सूरज सिंह रघुवंशी उम्र 27 वर्ष, 2-शिवेन्द्र उर्फ छोटू पुत्र दानवीर सिंह रघुवंशी उम्र 22 वर्ष तथा 3-राजेश पुत्र जवाहर सिंह रघुवंशी उम्र 40 वर्ष सभी निवासीगण ग्राम उकावद थाना म्याना जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । म्याना थाना पुलिस की इस कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया, ऊमरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बुंदेल सिंह सुनेरिया, उपनिरीक्षक राजेन्द्र गोंड, सउनि असलम खान, प्रधान आरक्षक ओमकांत खटीक, प्रधान आरक्षक अखिल शर्मा, आरक्षक देवेन्द्र जाटव, आरक्षक रंजीत सिंह, आरक्षक मुनेश जाटव, आरक्षक पवन कुशवाह एवं महिला आरक्षक दीपशिखा लोधी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही ।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

आज ग्राम इच्छापुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बोधि विपश्यना ज्ञान विहार पर युवा शक्ति बहुउद्देशीय संगठन इच्छापुर द्वारा पौधा रोपण किया गया

Next

विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में म्याना थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही मात्र 48 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER