पौधों को राखी बांधकर लिया सुरक्षा का संकल्प
सूरज दहे बुरहानपुर

जिले में जन अभियान परिषद विकासखंड खकनार के सेक्टर परेठा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अमूल्लाखुर्द में विकासखंड समन्वयक अमजद खान के मार्गदर्शन में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर नवांकुर सखियों द्वारा पौधों को राखी बांध कर पौधों की रक्षा करने का संकल्प लिया गया । नव अंकुर सखी यात्रा के अवसर पर बांटे गए 11।11 पौधों को सुरक्षित कर बड़ा करने का संकल्प लिया और ग्रामीणों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु संदेश दिया संस्था द्वारा विगत 5 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण हेतु वर्षों से नीम बीज वितरण एवं पौधारोपण कार्य किए जा रहे हैं डाभिया खेड़ा नेपानगर के आसपास से ग्राम वी समितियां में पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण एवं जैविक खेती के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं का प्रचार व्यवसाय किया जा रहा हैशालू बाई पाटिल,रमिता बाई, शांता बाई, रामरतीबाई,रीना मावस्कर,सुमन पाटिल, सुनीता बाई मावस्कर, नर्मदा बाई वासुदेवा, कला बाई, स्वाति पाटिल, मंगला पाटिल, आशा बाई, कोमल, अंजली,शशिकला, प्रीति और ग्राम की नवांकुर सखियों ने बेल पत्र को को राखी बांध कर ग्राम में लगाए गए पौधे को सुरक्षा प्रदान करने के लिए संकल्प लिया।