खरगोन कलेक्टर गुरु प्रसाद ने एसडीएम अनिल जैन एवं तहसीलदार मुकेश मचार के साथ चित्तौड़ भुसावल मार्ग के ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का दौरा किया

। रिपोर्टर नवीन रायली खरगोन कलेक्टर महोदय गुरु प्रसाद द्वारा चित्तौड़ भुसावल नेशनल हाईवे में ब्लेक स्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जिसमें भीलगांव एवं पानवा एवं निमरानी के ब्लेक स्पॉट का निरीक्षण किया। कलेक्टर महोदय द्वारा अधिकारियों को इन ब्लैक स्पॉट के सुधार के संबंध में जल्द कार्य करने के निर्देश दिए गए।

औद्योगिक क्षेत्र निमरानी में मैकल ग्रीन कंपनी एवं AWL Agir Business limited का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कसरावद एसडीएम अनिल जैन, तहसीलदार मुकेश मचार, जनपद सीईओ रीना किराडे, प्रिंस कुमार NHAI मेंटेनेंस इंजीनियर,धर्मेंद्र पंडित सबइंजीनियर NH, आदि उपस्थित रहे।
